30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह मोदी की गारंटी है’, कांग्रेस सांसद के ठिकानों से मिला 200 करोड़ से ज्यादा कैश तो पीएम ने कसा तंज

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी में 200 करोड़ से अधिक कैश मिला है। अब इस छापेमारी को लेकर पीएम मोदी ने तंज कसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 8 Dec 2023, 4:36 PM IST

pm_dheeraj_sahu.jpg

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती 200 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है। आलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे जुड़ी एक खबर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें... जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।"

पीएम का पोस्ट भी हुआ वायरल

प्रधानमंत्री ने अपने इस पोस्ट में हंसी वाली इमोजी भी डाली है। प्रधानमंत्री के इस पोस्ट को मात्र 1 घंटे के अंदर 15 हजार से ज्यादा लोग रिपोस्ट कर चुके हैं। भाजपा की केंद्रीय कमेटी और झारखंड राज्य इकाई ने भी इसे रिपोस्ट किया है। प्रधानमंत्री के इस पोस्ट के बाद झारखंड के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की है।

तीन दिनों से छापेमारी जारी

बता दें कि आयकर विभाग सांसद साहू और उनके रिश्तेदारों-करीबियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर रहा है। ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के ठिकानों से सबसे ज्यादा कैश बरामद किए गए हैं। सांसद साहू के झारखंड के रांची एवं लोहरदगा और ओडिशा स्थित आधा दर्जन ठिकानों पर भी साथ-साथ छापेमारी चल रही है। इसके अलावा बंगाल में भी कुछ ठिकानों पर छापा चल रहा है।

यह भी पढ़े: इन जगहों पर अब 5 लाख रुपए तक कर सकेंगे UPI Transaction, RBI का बड़ा फैसला!

छापेमारी में आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों के अतिरिक्त और क्या मिला है, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन नोटों के गड्डियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई एश ब्रिक्स) , क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड व किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

यह भी पढ़े: अगले 48 घंटे 13 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, जानिए अपने राज्य का हाल

क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विदेशी शराब की बाटलिंग होती है। वहीं, किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड से विदेशी शराब का विपणन होता है। इनमें से कुछ कंपनियों में धीरज प्रसाद साहू भी डायरेक्टर हैं। आयकर छापेमारी का यह पूरा मामला शराब कारोबार में टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है। धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह कांग्रेस की ओर से तीन बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

यह भी पढ़े: 'इंदिरा गांधी के बाद वो ही जनता की...', PM मोदी की इन बातों के कायल थे पूर्व राष्ट्रपति