2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिपुरा में जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, 40 घायल

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया है। इस हमले में 40 लोग घायल हो गए है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Aug 2022, 7:24 AM IST

Tripura News: 40 BJP workers on way to JP Nadda's rally injured in attacks

Tripura News: 40 BJP workers on way to JP Nadda's rally injured in attacks

पश्चिम त्रिपुरा जिले के खुमुलवंग में सोमवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 40 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर मिली है। त्रिपुरा में इस साल ग्राम समिति (ग्राम पंचायत) और अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले अभियान के लिए नड्डा की रैली आयोजित की गई थी। इसी रैली में ये कार्यकर्ता भाग लेने वाले थे। इस हमले के बारे में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को जानकारी दी है।


सीएम माणिक साह ने कहा कि पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं में से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक की हालत गंभीर है। बीजेपी अध्यक्ष के दौरे के वक्त हुई इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।" सीएम ने पुलिस को हमलों में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ने यह भी बताया कि घायलों का डॉक्टरों द्वारा उच्चस्तरीय इलाज किया जा रहा है।


इस मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने को बताया, “पश्चिम त्रिपुरा और सिपाहीजाला जिलों में हमलों की सात घटनाओं में भाजपा के 40 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वे त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के मुख्यालय खुमुलवंग में जेपी नड्डा की रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे।" पुलिस ने कहा कि अब तक पंद्रह उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें कानून के तहत नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : BJP P कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे जेपी नड्डा, आदिवासी मोर्चे को करेंगे मजबूत