
DOB प्रूफ वैलिड नहीं आधार कार्ड (प्रतीकात्मक फोटो)
Aadhaar DOB Proof Valid or Not: अगर आप अब तक यह मानते आए हैं कि आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) हर जगह पहचान के साथ-साथ जन्मतिथि (Date of Birth) का भी पक्का सबूत है, तो अब आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। UIDAI ने साफ किया है कि आधार कार्ड को जन्मतिथि के आधिकारिक प्रमाण के रूप में पूरी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस बदलाव के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर आधार में DOB होने के बावजूद इसे वैध प्रमाण क्यों नहीं माना जाता, और इसके बदले कौन से डाक्यूमेंट्स वैलिड होंगे।
UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड मुख्य रूप से पहचान (Identity Proof) और पते (Address Proof) के लिए जारी किया जाता है, न कि जन्मतिथि के अंतिम प्रमाण के रूप में। सबसे बड़ी वजह यह है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि हमेशा पूरी तरह सत्यापित (fully verified) नहीं होती।
सिर्फ UIDAI ही नहीं, बल्कि कई न्यायालय और सरकारी संस्थान भी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आधार कार्ड उम्र या जन्मतिथि का अंतिम प्रमाण नहीं है। कई मामलों में अदालतों ने यह भी कहा है कि Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र), स्कूल सर्टिफिकेट (10वीं की मार्कशीट) जैसे दस्तावेज अधिक विश्वसनीय और कानूनी रूप से मजबूत होते हैं।
लंबे समय से लोग आधार कार्ड का उपयोग लगभग हर काम में करते आ रहे हैं, चाहे वह बैंकिंग हो, स्कूल एडमिशन हो या सरकारी योजनाएं। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि आधार हर जगह DOB प्रूफ नहीं माना जाएगा, कुछ प्रक्रियाओं में अलग से दस्तावेज देने होंगे। बता दें सही प्रमाण न होने पर आवेदन अटक सकता है।
Updated on:
28 Apr 2026 12:32 pm
Published on:
28 Apr 2026 12:32 pm
