10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार बोले- हनी ट्रैप करके फंसाने की कोशिश की

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ तेलंगाना के करीमनगर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Bandi sanjay

बंदी संजय कुमार, केंद्रीय मंत्री (फोटो- IANS)

केंद्रीय मंत्री और BJP नेता बंदी संजय कुमार (Union Minister Bandi Sanjay Kumar) के बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है, जोकि उन्हें बदमान करने के लिए की गई है। बंदी संजय ने कहा कि राजनीतिक लड़ाइयों में बच्चों और परिवार के सदस्यों को घसीटना विपक्ष के नेताओं की हताशा को दिखाता है। जिन्हें सामने से लड़ने की हिम्मत नहीं है।

ये पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन बेबुनियाद आरोपों पर सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि
मैंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में हमेशा कानून का सम्मान किया है और संविधान का पालन किया है। मैंने बिना किसी दाग ​​के जीवन जिया है और न्यायपालिका पर मेरा पूरा भरोसा बना हुआ है।

न्यायपालिका तय करेगी, हर साजिश का पर्दाफाश होगा

उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें एक ऐसे BC नेता के उभार को पचा नहीं पा रही हैं जो जमीनी स्तर से आया, एक कॉर्पोरेटर के तौर पर काम किया है। कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए केंद्रीय मंत्री बन गया। यह साफ है कि यह एक राजनीतिक साजिश है, जिसका मकसद कल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले मुझे व्यक्तिगत तौर पर बदनाम करना है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि न्यायपालिका तय करेगी कि क्या सही है और क्या गलत। समय हर आरोप का जवाब देगा और हर साजिश का पर्दाफाश करेगा। सत्यमेव जयते।

केंद्रीय मंत्री के बेटे ने कराई पुलिस में शिकायत दर्ज

वहीं, बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भागीरथ ने तेलंगाना के करीमनगर में एक कथित हनीट्रैप और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री के PRO द्वारा जारी बयान में कहा गया कि एक महिला ने कथित तौर पर अपनी बेटी को चारा बनाकर बंदी संजय के बेटे को हनी-ट्रैप में फंसाने की कोशिश की। कथित तौर पर इस योजना को अंजाम देने के बाद, उस पर बड़ी रकम मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष KT Rama Rao ने बंदी साई भागीरथ के खिलाफ दर्ज मामले को संभालने के तरीके को लेकर तेलंगाना पुलिस की आलोचना की है।

क्या है पूरा मामला?

17 साल की लड़की की मां के अनुसार, संजय कुमार के बेटे भगीरथ का उनकी बेटी के साथ प्रेम-संबंध था और उसने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग