5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttarakhand News: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ हादसा, 7 की मौत

उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में दोपहर के समय में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलेट सहित 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Oct 2022, 12:58 PM IST

Kedarnath helicopter crash, Private chopper crashes near Garud Chatti, 7 killed

Kedarnath helicopter crash, Private chopper crashes near Garud Chatti, 7 killed

केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत की भी सूचना प्राप्त हो रही है। यह हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने फाटा से उड़ान भरी थी और यह गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। इसमें श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज धमाके से साथ हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा से हुआ है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बनी है। हेलिकॉप्टर निजी कंपनी आर्यन हेली का था। हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है, केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया। इसमें पायलट सहित 7 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। SDRF और NDRF की टीम बचाव अभियान में जुट गई है। SDRF के DIG रिद्धिमा ने इस हादसे के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "SDRF और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मौसम खराब होने के वजह से ये हादसा हुआ है। ये हादसा सुबह 11.50 बजे हुआ है। रेस्क्यू में भी खराब मौसम बाधा बन रहा है।"

यह भी पढ़ें: एक्शन में CM धामी, बस स्टैंड पहुंच लिया जायजा, यात्रियों से ली जानकारी, गंदगी पर लगाई फटकार