23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: विवाहेतर संबंध के मामले में जेसीबी को किया गिरफ्तार, तालिबान की तरह लड़की को पीट पीटकर किया अधमरा

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक में खुली सड़कों पर कंगारू कोर्ट में जेसीबी एक जोड़े की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पीड़ित महिला को जेसीबी ने विवाहेतर संबंध के आरोप में बुलाया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 1 Jul 2024, 6:15 AM IST

पश्चिम बंगाल के चोपड़ा ब्लॉक में विवाहेतर संबंध के आराेप में एक जोड़े की पिटाई करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता तेजमुल उर्फ जेसीबी को रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को चोपड़ा से गिरफ्तार कर इस्लामपुर थाने लाया गया।

इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक में खुली सड़कों पर कंगारू कोर्ट में जेसीबी एक जोड़े की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पीड़ित महिला को जेसीबी ने विवाहेतर संबंध के आरोप में बुलाया था। जिस युवक के साथ पीड़ित महिला के संबंध होने का आरोप है, उसे भी उसी कंगारू कोर्ट में जेसीबी ने बेरहमी से पीटा।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।माकपा सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया है कि बंगाल में सत्ताधारी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को प्रताड़ित करना एक चलन बन गया है।भाजपा के राज्यसभा सदस्य और राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि चोपड़ा की पिटाई की घटना पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए कोई नई बात नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग