25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ फिर भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग, SC पहुंचा मामला

Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार को वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 14 Apr 2025, 9:19 PM IST

Waqf Act Protest: पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मुर्शिदाबाद के बाद अब दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार को हिंसा भड़क गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में भी आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं प्रशासन ने अब इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बता दें कि दक्षिण 24 परगना में आईएसएफ विधायक सिद्दीकी वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को पुलिस ने रोका। इसके बाद लोग उग्र हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

'विरोध हमारा लोकतांत्रिक अधिकार'

विधायक नौशाद सिद्दीकी ने कहा सत्तारूढ़ पार्टी (TMC) कह रही है कि वे इस वक्फ संशोधन अधिनियम को यहां लागू नहीं होने देंगे, हम भी यही चाहते हैं। इसलिए हम विरोध कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने हम पर हमला किया है। हम इसकी निंदा करते हैं और हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। विरोध हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, हमने पुलिस को सूचित किया कि हम एक रैली निकालेंगे।

मुर्शिदाबाद में भी भड़की हिंसा

बता दें कि मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में वक्फ कानून के खिलाफ एक बार फिर हिंसा भड़क गई। हालांकि जैसे ही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल को इसकी सूचना मिली मौके पर पहुंचकर उन्होंने हालात पर काबू पा लिया और प्रदर्शनकारियों को भगा दिया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुर्शिदाबाद हिंसा का मामला

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हुई हिंसा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बता दें कि इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। शीर्ष अदालत के वकील शशांक शेखर झा ने हिंसा और मौतों की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाने तथा इस जांच की निगरानी सर्वोच्च न्यायालय से करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को भी लोगों की जान बचाने और आगे हिंसा रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल के बाद असम में हुई हिंसा, पुलिस पर किया पथराव

मौलवियों से मुलाकात करेंगी सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर वक्फ कानून के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर 16 अप्रेल को सीएम ममता बनर्जी इमाम और मौलवियों से मुलाकात करेंगी। वहीं दूसरी तरफ 16 अप्रेल को बीजेपी शहीद दिवस मनाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग