अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास आपके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक्स करने की ताकत है, लेकिन हमारे पास बैठकर बात करने का साहस नहीं है।' हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब बातचीत के मुद्दे पर अय्यर ने पीएम मोदी पर सवाल उठाए हों। बीते साल अगस्त में उन्होंने कहा था, 'पीएम मोदी से पहले हर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ कुछ बात करने की कोशिश की, लेकिन अब यह एकदम बंद है।'