30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : IMD अलर्ट से पसीने छूटे, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी की आशंका, जानिए क्यों

Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी दस्तक दे चुकी है। अनुमान है कि तापमान तेजी से बढ़ेगा जिंसके चलते लोगों की गर्मी की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस बीच IMD ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 8 Jun 2023, 1:30 PM IST

weather_forecast_update_get_ready_for_heatwave_imd_issued_alert_for_delhi_ncr_haryana_1.jpg

Weather forecast : पिछले काफी समय से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देने लगा है। जहां मई के महीने तक कभी बारिश तो कभी आंधी ने मौसम को सुहावना बना रखा था। वहीं अब चुभती और तपती गर्मी दस्तक देने के लिए तैयार है। अब लू का तांडव भी देखने को मिलेगा। तापमान में और बढ़ोतरी होगी। उमस लोगों का हाल बेहाल कर देगी। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि IMD ने दिल्लीवासियों समेत पूरे एनसीआर और हरियाणा के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है।

कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम पर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि नौ जून यानी कल से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ेगा और 41 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। एनसीआर में लू चलेगी। इसके बाद 12 से लेकर 13 जून तक पारा 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन सकते हैं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

10 जून तक चलेंगी गर्म हवाएं

फिलहाल IMD ने बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कई इलाकों में 10 जून तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। बता दें कि मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन जिस तरह से अब तक मौसम का हाल रहा उससे यही सामने आया है कि इस साल मानसून ने आने में काफी देरी की है।

यह भी पढ़े - भारत के इस शहर में रहना हुआ सबसे महंगा, यहां देखें विश्व के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट

48 घंटों में केरल पहुंचेेगा मानसून

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार 4 जून तक मानसून केरल के तटीय भागों में आ जाता है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। हालांकि मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में मानसून केरल में पहुंच जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश

इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में जमकर बरसात हुई थी। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली थी। तापमान में ऐसी गिरावट दर्ज हुई कि उसने 36 वर्षों का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। पिछले 36 वर्षों में मई के महीने में ऐसी गिरावट दर्ज नहीं की थी।

बुधवार को गर्मी ने ढाया कहर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.4 डिग्री व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हालांकि, कई इलाकों में गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। जिससे उनका हाल बेहाल रहा। आसमान साफ रहने से भी सूरज की तपिश का ज्यादा एहसास हुआ। इस दौरान कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था।