26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: कर्नाटक-तमिलनाडु समेत इन जगहों पर हुई बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को गुवाहाटी में तेज बारिश हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में भी बारिश हुई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 17, 2025

Weather Update: देश में कई जगहों पर अप्रेल माह में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। अप्रेल के दूसरे सप्ताह में देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान का सिलसिला देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अप्रेल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को गुवाहाटी में तेज बारिश हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं तमिलनाडु और कर्नाटक में भी तेज हवा चली और बारिश हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के चुराहा में ओलावृष्टि भी हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। यह इस मौसम का दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है, जो 10 अप्रेल को दर्ज किए गए 25.9 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है।

हिमाचल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल में शुक्रवार से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD के मुताबिक इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

लू चलने की चेतावनी की जारी

आईएमडी ने गुजरात के कुछ हिस्सों में 19 अप्रेल यानि शनिवार तक लू की चेतावनी जारी की है। वहीं विभाग के मुताबिक 20 अप्रेल तक उत्तरी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 और 19 अप्रेल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- मानसून में इस बार होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी की भविष्यवाणी, पढ़ें पूरा अपडेट

मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रेल तक उत्तर-पश्चिमी भारत के शेष भागों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा और 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग