29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: बिहार-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने राज्य का मौसम का हाल

IMD Delhi Rainfall: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में अगले तीन से चार दिनों तक एक्टिव मानसून की स्थिति बनी रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Sep 2023, 7:23 AM IST

Weather Alert Today

Weather Alert Today

Weather Alert Today: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में अगले तीन से चार दिनों तक एक्टिव मानसून की स्थिति बनी रहेगी। नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में अब से कुछ देर में गरज के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। अभी दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा नजर आ रहा है। नई दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, गोवा सहित कई हिस्सो में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मुंडका, पश्चिम विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, एनसीआर के बहादुरगढ़, हरियाणा के फरुखनगर, रेवाड़ी के अलग-अलग स्थानों में अब से कुछ देर में या रात के वक्त मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दिल्ली के बवाना, अलीपुर, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, द्वारका, पालम, हरियाणा के लोहारू, यूपी के बड़ौत, बागपत और राजस्थान के पिलानी, झुंझुनू में हल्की से मध्यम बारिश होने संभावना है।

आगामी 4 दिनों तक मानसून की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी और मध्य भारत सहित कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक मानसून की स्थित बनी रहेगी।

जी20 के दौरान होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान नई दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास नौ-10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलग से जी-20 बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार, शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। देहरादून सहित पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार है।