30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में सियासी घमासान: ममता बनर्जी की सीधी चेतावनी, कहा- बगावत बर्दाश्त नहीं

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी TMC की अध्यक्ष और CM ममता बनर्जी ने नेताओं को कड़ा संदेश दिया है।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी (Photo-ANI)

West Bengal Assembly elections: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच सत्ताधारी पार्टी TMC की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं को तेवर दिखाए हैं। ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में TMC नेताओं को सख्त संदेश दिया है।

TMC ने 74 विधायकों का टिकट काटा, पार्टी में असंतोष

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर TMC में हलचल मची है। TMC ने कई मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने का फैसला लिया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, TMC ने करीब 74 विधायकों का टिकट काट दिया है। मौजूदा विधायकों का टिकट कटने से पार्टी नेताओं की नाराजगी और TMC नेतृत्व के खिलाफ विरोधी स्वर तेज हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भी असंतोष का माहौल है। मौजूदा स्थिति पर पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ में आयोजित चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कड़ा संदेश दिया है।

ममता बनर्जी की चेतावनी- बगावत बर्दाश्त नहीं

ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ में TMC उम्मीदवार प्रतिभा रानी मैती के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इस दौरान ममता ने कहा- हर किसी को टिकट देना संभव नहीं है। नए चेहरों के लिए अवसर पैदा करना जरूरी है। उन्होंने आगे कह कि टिकट न मिलने की वजह से पार्टी के खिलाफ काम करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। याद रखें, जनता ऐसे व्यवहार करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी।

अच्छा प्रदर्शन करने वालों को फिर मौका मिलेगा

ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में टिकट कटने से नाराज नेताओं को चेतावनी दी। ममता ने कहा- अगर किसी को यह भ्रम है कि वे हमेशा उम्मीदवार बने रहने के हकदार हैं तो वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको फिर से टिकट मिलेगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। महिलाओं, अल्पसंख्यकों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को आगे लाना होगा।