
दिलीप घोष (IANS)
BJP Leader Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के विदेश दौरे और उनके बयानों पर तीखा हमला बोला है।
घोष ने महुआ मोइत्रा को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने देश वापस आना चाहिए और यहीं रहकर देश की जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विदेश में बैठकर दी गई प्रतिक्रियाओं को कोई गंभीरता से नहीं सुनेगा। दिलीप घोष ने आगे कहा कि महुआ अपने ऊपर अंडे फेंके जाने के डर से विदेश भाग गई हैं और वहां से केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। खड़गपुर में मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि आरजी कर अस्पताल में जो भीषण घटना हुई थी, उसे शुरुआत में पूरी तरह दबाने और छिपाने का प्रयास किया गया था।
उन्होंने कहा कि अब मामले में पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। दिलीप घोष ने भरोसा जताया कि चल रही जांच से सारा सच बहुत जल्द देश के सामने आ जाएगा और घटना के मुख्य दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
टीएमसी के विधायक कुणाल घोष ने बागी पार्टी सांसदों पर जमकर निशाना साधा और मांग की कि एनडीए में शामिल होने की योजना बना रहे सांसदों को पहले संसद से इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी में गुट विभाजन और विलय के कदम को लेकर गहराते आंतरिक संकट के बीच यह मांग उठ रही है। घोष ने कहा कि पार्टी के फंड के बारे में हमें कुछ नहीं कहना है क्योंकि इस फंड विभाग का हमसे कोई लेना-देना नहीं है। 2024 में जीतने वाले लोग भाजपा विरोधी मतदाता थे। लेकिन विधायक चुनाव के बाद उनका इससे कोई संबंध नहीं है।
Updated on:
19 Jun 2026 10:01 pm
Published on:
19 Jun 2026 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
