
West Bengal School Reopen: पश्चिम बंगाल में कोरोना के कारण बंद चल रहे स्कूलों को अब खोलने की तैयारी शुरू करदी है। प्रदेश की सरकार ने सोमवार को नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है की 16 फरवरी से सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोल दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने नाइट कर्फ्यू फिलहाल खत्म नहीं किया है। रात 12 बजे से सुबह के 5 बजे तक ज़रूरी और आपात स्थिति को छोड़ कर सभी तरह की आवाजाही पर रोक बरकरार रहेगी।
नए आदेश में कहा गया है कि स्कूल खोलने को लेकर स्कूल एजुकेशन विभाग अलग से एक एसओपी जारी करेगा। ये भी कहा गया है कि मास्क, फिज़िकल डिस्टेंसिंग, स्वास्थ्य और सफाई से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से हर वक्त पालन किया जाए।
यह भी पढ़ें-तमिलनाडु में हुआ एशिया का पहला मेटावर्स वेडिंग रिसेप्शन, दुल्हन के दिवंगत पिता ने दिया अपना आशीर्वाद, देखें वायरल वीडियो
पिछले महीने 31 जनवरी को ममता बनर्जी की सरकार ने 3 फरवरी से स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला किया था। सरकार ने तब कक्षा 8 से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति दी थी, जबकि बाकी छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस ही लेने को कहा गया था।हालांकि नए आदेश के बाद अब स्कूल पूरी तरह से खुल जाएंगे।
आपतो बता दें कि इस आदेश के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य में कोविड संक्रमण से हालात बिगड़ने के बाद स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया गया था।इसके अलावा सरकार ने कार्यालयों में 75 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करने की छूट दी थी। बता दें कि पहले यह सीमा 50 प्रतिशत थी।
यह भी पढ़ें-7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, 6.01 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
Updated on:
14 Feb 2022, 9:03 PM IST
Published on:
14 Feb 2022, 8:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.