8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ के मर्डर में नकली नंबर प्लेट से पुलिस को चकमा, BJP नेताओं को सतर्क रहने की हिदायत

पश्चिम बंगाल पुलिस सुवेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इसी बीच पुलिस ने बीजेपी नेताओं को सतर्क रहने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
suvendu adhikari's pa chandranath rath murdered in bengal

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या।(फोटो: x/@MeghaSPrasad/ IANS)

पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (BJP Leader Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ (Chandranath Rath) की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इसी बीच पुलिस जांच में आरोपियों के क्राइम मॉड्यूल को लेकर खुलासा हुआ है। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

नंबर प्लेट चोरी का चौंकाने वाला खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल की गई निसान माइक्रा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बिल्कुल असली था, लेकिन ये नंबर सिलीगुड़ी के एक आम नागरिक विलियम जोसेफ की कार का था, जो उनके घर के गैरेज में खड़ी थी।

चेसिस नंबर को कई जगहों से खुरच दिया

जांचकर्ताओं का कहना है कि हत्यारों ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार के चेसिस नंबर को कई जगहों से खुरच दिया था। उन्होंने मोटरसाइकिल को लेकर भी यही ट्रिक अपनाई थी। अपराधियों ने बाइक व कार पर दूसरी बाइक व कार के नंबर का इस्तेमाल किया था।

जोसेफ से पुलिस ने किया संपर्क

वहीं, बुधवार देर रात को जब पुलिस ने जोसेफ से संपर्क किया तो उनके होश उड़ गए। जोसेफ से कोलकाता पुलिस ने पूछा कि उनकी कार कहां है, इसके जवाब में जोसेफ ने कहा कि उनकी कार गैरेज में खड़ी है। जोसेफ से सिलिगुड़ी के पुलिस कमीश्नर ने भी चंद्रनाथ रथ के हत्याकांड के संबंध में तीन घंटे तक पूछताछ की।

ऑनलाइट साइटों पर किया था लिस्ट

जोसेफ ने अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ को बताया कि उन्होंने अपनी कार को बेचने के लिए कई ऑनलाइन साइटों पर लिस्ट किया था। संभावना है कि आरोपियों ने वहीं से कार का नंबर चुरा लिया है और नकली नंबर प्लेट बनाया हो। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सफेद रंग की माइक्रा बुधवार को पूरा रात उनके घर के बाहर खड़ी थी, जबकि उसी नंबर वाली एक मिलती-जुलती कार का इस्तेमाल 550 किलोमीटर दूर चंद्रनाथ रथ के हत्या में इस्तेमाल की गई थी।

बाइक में भी इसी हत्थकंडे का इस्तेमाल

ठीक इसी तरह गुरुवार दोपहर को पश्चिम बंगाल पुलिस ने बकराहाट से एक लावारिस मोटरसाइकिल जब्त की, जो बर्धमान के गिरुपारा रोड स्थित क्वार्टर नंबर AB 7/12 के निवासी बिभास कुमार भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जब जांचकर्ता उस पते पर पहुंचे, तो उन्हें वह रजिस्टर्ड बाइक बिभास के पास ही मिली। वही नंबर प्लेट हत्यारों की गाड़ी पर भी इस्तेमाल की गई थी।

बीजेपी नेताओं के लिए एडवाइजरी जारी

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने कथित तौर पर कई BJP नेताओं और पदाधिकारियों के लिए सुरक्षा एडवाइज़री जारी की है, जिन्हें पार्टी के सीनियर नेतृत्व के करीबी माना जाता है। BJP नेताओं के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बुधवार रात को कई स्थानीय नेताओं से संपर्क किया और उनसे नई सरकार बनने तक सावधान रहने और खास सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिले के सीनियर BJP नेता, माणिक अरोड़ा ने दावा किया कि पुलिस कर्मियों ने देर रात उनसे संपर्क किया और उन्हें यात्रा करते समय और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते समय एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।