31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

America On Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, बोला-‘अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है’

White House on India Economy: भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर व्हाइट हाउस ने अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ उप प्रेस सचिव कुश देसाई ने भारत में अमेरिकी निवेश के अवसर और India-US ट्रेड डील पर भी बड़ा अपडेट दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 31, 2026

america news

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(फोटो-ANI)

India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने भारत को 'डायनामिक और मजबूत अर्थव्यवस्था' बताया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब आधिकारिक आंकड़ों में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 फीसदी दर्ज की गई है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के वरिष्ठ उप प्रेस सचिव कुश देसाई ने कहा कि भारत की ताजा आर्थिक वृद्धि के आंकड़े ट्रंप प्रशासन के उस आकलन को मजबूत करते हैं, जिसमें भारत को तेजी से बढ़ती आर्थिक शक्ति माना गया है। उन्होंने कहा कि भारत की बड़ी अर्थव्यवस्था और तेज आर्थिक विस्तार अमेरिकी कंपनियों और निवेशकों के लिए बड़े अवसर पैदा करते हैं।

'भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत'

G20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान नॉर्थ कैरोलिना के एशविल में आईएएनएस से बातचीत में कुश देसाई ने भारत की आर्थिक स्थिति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुत गतिशील और बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था है देसाई के मुताबिक, भारत के नए जीडीपी आंकड़े अमेरिका के इस आकलन को और मजबूत करते हैं कि भारत तेजी से आगे बढ़ने वाली आर्थिक शक्ति है। उन्होंने भारत के विशाल बाजार और तेज आर्थिक विस्तार को अमेरिकी कारोबार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत अमेरिकी कंपनियों और निवेशकों के लिए नए बाजारों में प्रवेश के लिहाज से काफी अवसर प्रदान करता है।

अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में निवेश के बड़े अवसर

व्हाइट हाउस अधिकारी ने भारत की आर्थिक वृद्धि को अमेरिका की सरकार और अमेरिकी कारोबारी समुदाय के लिए 'बहुत रोमांचक कहानी' बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारत से अमेरिका में ज्यादा निवेश आकर्षित करने की दिशा में भी काम कर रहा है। देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं।

भारत-अमेरिका रिश्ते ट्रंप प्रशासन के लिए अहम

कुश देसाई ने भारत-अमेरिका संबंधों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रंप के व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया।देसाई ने कहा कि ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी व्यक्तिगत मित्रता का अक्सर जिक्र करते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों के साथ-साथ आने वाले हफ्तों, महीनों और वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच कई सकारात्मक और उपयोगी बातचीत होंगी।

G20 में आर्थिक विकास रहेगा बड़ा मुद्दा

एशविल में हो रही जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक में वैश्विक आर्थिक विकास को प्रमुख मुद्दा बनाए जाने की उम्मीद है। इस बैठक में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट सहित दूसरे देशों के वित्त मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। देसाई ने कहा कि बेसेंट और उनके अंतरराष्ट्रीय समकक्ष लगातार संपर्क में हैं। उनके मुताबिक जी20 के एजेंडे में आर्थिक विकास को सबसे ऊपर रखा जाएगा।