5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर में बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री पर फंसा पेच, सीएम पद को लेकर पार्टी में खींचतान

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 60 में से 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की है। बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर पेच फंसा हुआ है। मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने एन. बीरेन सिंह को आधिकारिक तौर पर चेहरा घोषित नहीं किया था।

2 min read
Google source verification
Who will be the next CM of manipur from BJP

Who will be the next CM of manipur from BJP

मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2022 खत्म हो गए और उनके परिणाम भी आ चुके है। प्रदेश में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने इस बार चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी दर्ज की है। बीजेपी ने 60 में से 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। मणिपुर में बीजेपी लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने बहुमत हासिल किया है और उसे अन्य दलों के समर्थन की जरूरत नहीं है। प्रदेश में बीजेप का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर अब पेच फंस गया है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान है। बताया जा रहा है कि इसलिए चुनाव से पहले किसी को आधिकारिक तौर पर सीएम फेस नामित नहीं किया गया था।

एन. बीरेन सिंह को पार्टी के अंदर मिल रही है चुनौती
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल बना हुआ हे। मणिपुर में बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है। मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एन. बीरेन सिंह को आधिकारिक तौर पर चेहरा घोषित नहीं किया था। एन. बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में मणिपुर में 5 साल तक एक सफल सरकार का नेतृत्व किया है, लेकिन पार्टी के अंदर उन्हें चुनौती मिल रही है।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022 : महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंचीं 5 महिलाएं



थोंगाम बिस्वजीत सिंह भी सीएम पद के लिए दावेदार
भाजपा सूत्रों की मानें तो मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान है। थोंगाम बिस्वजीत सिंह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में एक हैं। थोंगाम ने बीरेन सिंह से पहले बीजेपी में है। उनको 2017 में वरिष्ठ होने के नाते उन्हें मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाए जाना था लेकिन बीरेन सिंह को सीएम चुना। इस फैसले से थोंगाम बिस्वजीत सिंह नाराज बताए जा रहे थे। हालांकि बाद में उनको मणिपुर सरकार में अहम मंत्रालयों का प्रभार सौंपा गया।



यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर में भाजपा को बहुमत, नई सरकार के सामने होेंगी ये चुनौतियां



गोविंददास कोंथौजम तीसरे दावेदार
मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री के दावेदारों की सूची में गोविंददास कोंथौजम का नाम भी शामिल है। गोविंददास कांग्रेस के पूर्व राज्य प्रमुख रह चुके हैं। अगस्त 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ जुड़े रह चुके हैंं। इस प्रकार से बिष्णुपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले गोविंददास भी सीएम पद के लिए दावेदार माने जा रहे है।

एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा
इससे पूर्व सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। एक दिन पहले ही बीजेपी ने उग्रवाद प्रभावित इस पूर्वोत्तर राज्य के 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि नगा पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन हो सकता है और कुछ निर्दलीय पहले ही बीजेपी को अपना समर्थन दे चुके हैं।