
प्रतीकात्मक तस्वीर
Crime News: कर्नाटक के कोप्पल तालुक के बुडगुम्पा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला का अपने पति के अलावा एक अन्य व्यक्ति से विवाहेतर संबंध था, जिसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। जब पति ने इसका विरोध किया, तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच इस मुद्दे को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बहस के बाद महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को छुपाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जला दिया गया, ताकि पहचान मुश्किल हो जाए।
हैरानी की बात यह है कि हत्या को अंजाम देने के बाद महिला ने हत्या का हथियार वहीं छोड़ दिया और जैसे कुछ हुआ ही न हो, नाग पंचमी मनाने निकल पड़ी। लेकिन जब गांववालों ने जले हुए शव की जानकारी पुलिस को दी, तो जांच शुरू हुई और शक की सुई महिला पर गई।
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सबूत बरामद कर लिए गए हैं। यह वारदात न सिर्फ एक हत्या है, बल्कि रिश्तों में अविश्वास, लालच और धोखे की भयानक तस्वीर भी पेश करती है।
Updated on:
02 Aug 2025 04:55 pm
Published on:
02 Aug 2025 04:55 pm
