30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akasa Air: एक बार फिर फ्लाइट में महिला के साथ गंदी हरकत, बेंगलुरु से पुणे जा रहा था विमान

Girl harassed in Akasa Air: बेंगलुरू से पुणे जा रही फ्लाइट में एक 20 वर्षीय छात्रा के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 17 Oct 2023, 3:22 PM IST

Girl harassed in Akasa Air

Girl harassed in Akasa Air

Girl harassed in Akasa Air: आज के समय में हवाई यात्रा आम हो गई है। लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों की वजह से पैसेंजरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है,एक 20 वर्षीय छात्रा ने फ्लाइट के ऑफ ड्यूटी फायलट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पायलट ने पहले उसको अपने पास वाली सीट पर बैठने के ललिए मजबूर किया, फिर उसको अपना जूठा ड्रिंक पीने के लिए दिया।

फायलट ने की गंदी हरकत

दरअसल, 1 अक्टूबर को एक 20 वर्षीय छात्रा बेंगलुरु से अपनी 3 महीने की इंटर्नशिप खत्म करने के बाद आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से अपने घर पुणे जा रही थी। इस दौरान फ्लाइट का एक ऑफ ड्यूटी पायलट छात्रा के साथ पहले सामान रखने मदद की कोशिश। कुछ देर बाद आरोपी ने कथित तौर पर एक फ्लाइट अटेंडेंट के जरिए लड़की को विमान के पीछे आने के लिए कहा।


लड़की को शराब पिलाने की कोशिश

लड़की ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘शुरुआत में, मुझे लगा कि मेरे चेक-इन सामान में कुछ समस्या है। मैं वहां गई और पूछी की क्या प्रॉब्लम है। वह हंसने लगा और वह उसने अपना जूठा शराब पिलाने की कोशिश की। मैने ड्रिंक पिने से मना कर दिया और बड़ी मुश्किल से अपनी सीट पर लौटी। इस दौरान वह मुझसे लगातार बातें करने की कोशिश कर रहा था।'

स्टाफ ने नहीं की लड़की की मदद

छात्रा के मुताबिक, उसने फ्लाइट अटेंडेंट और एयरलाइन से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। हालांकि बाद एयरलाइन ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब दिया, लेकिन किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया। बता दें कि अकासा एयरलाइंस ने इस मामले पर गहनता से जांच करने का दावा किया,लेकिन उसे अभी तक छात्रा से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।