4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुलसा देने वाली गर्मी में वो कर रहे ऐसा काम कि …

मैसी फग्र्युशन चौराहे पर पक्षियों के दाने पानी के लिए बांटे सकोरे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mukesh Sharaiya

•

Updated: 16 May 2022, 1:37 AM IST

झुलसा देने वाली गर्मी में वे कर रहे ऐसा काम कि ...

संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्य सकोरे बांटते हुए।

नीमच. भीषण गर्मी में जहां लोग घरों से बाहर निकलने तक से घबरा रहे हैं ऐसे में पर्यावरण प्रेमी मूक प्राणियों की सेवा में जुटे हैं। पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने अपने खर्च से पक्षियों के पानी की व्यवस्था करने नि:शुल्क सकोरे बांटे।

अपने जन्मदिन पर बांटें जलपात्र
संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था का साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत रविवार को गांधीनगर स्मृति वन ग्रीन बेल्ट पर 2 घंटे श्रमदान कर बगीचे की साफ सफाई की गई। संस्था सदस्यों ने परिसर में लगे पौधों को पानी पिलाया गया। लाइट नहीं होने की वजह से कुए से पानी खींच कर बाल्टी (डब्बे) की मदद से पौधों को पानी पिलाया गया। संस्था के संस्थापक प्रवक्ता डा. राकेश वर्मा ने बताया कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जल पात्र का वितरण संस्था के संरक्षक राजेेन्द्र जारोली के जन्म दिवस के अवसर पर मैसी फग्र्युशन चौराहे पर आमजन को बसों में यात्रा करने वाले आने जाने वाले यात्रियों को पक्षियों के लिए जल पात्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जारोली ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए अपने घर की छतों वह गैलरी में पेड़ों पर आदि स्थानों पर सकोरे रखे जाए। अपने जन्मदिन पर अपने पूर्वजों की स्मृति में गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जलपात्र का नि:शुल्क वितरण करना चाहिए। यह एक नेक पवित्र कार्य है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संरक्षक नवीनकुमार अग्रवाल, जगदीश शर्मा, किशोर बागड़ी, डा. राकेश वर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, हरीश उपाध्याय, एसएन चौधरी, कमल सोनी बंटी, राजकुमार मालानी, रितु नागदा, शिवकुमार आगर आदि ने सहभागिता निभाई।