8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि खिल उठे सवा दो हजार बच्चों के चेहरे

बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी

2 min read
Google source verification
Letest News In Hindi Neemuch

मंगलवार को स्कूली बच्चों को वितरित किए गए बेग।

नीमच. वहां ऐसा माहौल बन गया था कि हर बच्चे के चेहरे पर खुशी थी। एक दूसरे से ऐसे बात कर रहे थे मानो सारे जहां की खुशी उन्हें मिल गई हो। मासूम बचपन अपनी खुशी का इजहार भी पूरी मासूमियत के साथ कर रहे थे।

यहां पढ़े क्यों बना ऐसा माहौल
सामाजिक संस्था शिवाशीष की क्षेत्र में समाजिक गतिविधियां निरंतर जारी है। मंगलवार को शिवाशीष संस्था ने रेवली देवली, छायन और बोरदिया में करीब 54 स्कूल के 2 हजार 375 बच्चों को स्कूल बेग वितरित किए गए। बेग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिवाशीष संस्था का बेग वितरण कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष जसराज मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करणसिंह परमाल, भाजपा नेता राकेश भारद्वाज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भेरूलाल किलोरिया, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, पूर्व पार्षद रितु नागदा, सरपंच सुरेश कुमावत मंचासीन थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि समाजसेवा सेवा के क्षेत्र में शिवाशीष संस्था और उसके अध्यक्ष जसराज मेहता उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक अमिट छाप छोड़ रहे हैं। अतिथियों ने कहा कि पूर्व में जसराज मेहता ने शिवाशीष संस्था के माध्यम से नीमच में रूद्राक्ष महाभिषेक किया था। इसका लाभ जिले की धर्मप्रेमी जनता ने उठाया था। वर्तमान में स्कूली बच्चों को बेग वितरण कर रहे हैं। 19 सितंबर से नानीबाई का मायरा कथा का आयोजन करने जा रहे हैं जो धर्म और सेवा के क्षेत्र में अच्छा कदम है। इसके लिए जसराज मेहता और उनकी पूरी टीम साधुवाद की पात्र है। संस्था अध्यक्ष जसराज मेहता ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य जनसेवा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही सेवा के प्रकल्प चलाए जाएंगे। नागरिकों में धार्मिक व सेवा की भावना जाग्रत की जाएगी। संचालन दशरथ नागदा ने किया। आभार शिवाशिष संस्था के सचिव राजू नागदा कानाखेड़ा ने माना।
तीन स्थानों पर समारोह पूर्वक हुआ बेग वितरण
बेग वितरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तीन स्थानों पर समारोह पूर्वक विद्यार्थियों को बेग वितरण किए। इसमें ग्राम रेवली रेवली के शासकीय माध्यमिक स्कूल में क्षेत्र के 40 स्कूल के 1600 बच्चों को बेग वितरण किए गए। इसके बाद ग्राम छायन में क्षेत्र के 13 स्कूलों के 600 बच्चों को बेग का वितरण हुआ। ग्राम बोरदिया में 175 बच्चों को बेग वितरित किए गए। इस मौके पर श्यामलाल नागदा, पूर्व सरंपच मोहनलाल नागदा, रामनारायण नागदा, शेरू नागदा, राजूदास बैरागी, सज्जनलाल नागदा, चर्तुभुज नागदा, जीवन नागदा, मनोज मीणा, लक्ष्मणसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित थे।