2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिपलियामंडी से लौटती भीड़ पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नजर

-हाईवे के ६ प्वाइंट पर सशस्त्र बल रहेगा तैनात-उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने की मॉक ड्रिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 5 Jun 2018, 9:41 AM IST

patrika

पिपलियामंडी से लौटती भीड़ पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नजर

नीमच. किसान आंदोलन के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस हर दिन जरूरत के मुताबिक एक्शन प्लान तैयार कर रही है।६ जून को पिपलियामंडी में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में जाने और लौटने वाली भीड़ पर पुलिस की खास नजर रहेगी। जहां पर भी गड़बड़ी हुई कि तत्काल कार्रवाई होगी।
पुलिस बल का रिस्पांस टाइम चैक किया-
किसान आंदोलन के चलते संभावित उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस कितनी तैयार है इसका बार-बार परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने अब तक तीन अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल कर कार्रवाई एवं गतिविधि की स्थिति जांची है।सोमवार को दोपहर कंट्रोल रूम से अचानक पांच थानों को वायरलेस सेट पर संदेश दिया गया कि फोरलेन बायपास के भरभडिय़ा फंटे पर बड़ी घटना हुई है सभी थानों का पुलिस बल तत्काल पहुंचे।इस बार नगर तथा ग्राम रक्षा समितियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट देने को कहा गया। १३ मिनिट के भीतर सबसे पहले बघाना और केंट थानों का पुलिस बल और अधिकारी मय दंगा रोधी सामग्री के पहुंच गए। सिटी, जीरन, का पुलिस बल भी पहुंचा, जबकि जावद का फोर्स देर से पहुंच सका। एसएसपी जितेंद्रसिंह पंवार, सीएसपी एनएस सौलंकी ने सभी तरफ से आए पुलिस दलों का रिस्पांस टाइम चैक किया। जल्दबाजी में पुलिसकर्मी आवश्यक संसाधन लेकर पहुंचे या नहीं यह भी जांचा गया। जहां कमियां थी उन्हें दुरस्त करने को कहा गया।
६ जून को इन प्वाइंट पर रहेगी खास निगरानी-
-फोरलेन के नयागांव बार्डर
-डूंगलावदा फंटा,
- भरभडिय़ा फंटा
- मालखेड़ा फंटा
-भाटखेड़ा फंटा
- हर्कियाखाल सांदा
-जीरन, जावद, सिंगोली, मनासा, रामपुरा के मार्ग
इन सभी स्थानों पर पुलिस के विशेष दस्ते एक्टिव मोड पर रहेंगे।
विडियोग्राफी होगी-
जिले में राजस्थान की तरफ से आने वाले हर मार्ग पर तथा जिला मुख्यालय व बायपास से होकर पिपलियामंडी की ओर जाने वाले सभी वाहनों की विडियोग्राफी होगी।१० विडियो कैमरे हर मार्ग पर नजर रखेंगे। इसके अलावा पिपलियामंडी में सभा के बाद लौटने वाली भीड़ अनियंत्रित न हो इसके लिए हर प्रमुख मार्ग पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।नीमच शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जिनसे निगरानी रखी जाएगी। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएएफ की तीन कंपनियां तैनात है।६ जून को प्रात:५ बजे से रात्रि तक हर मार्ग पर पुलिस पार्टियां पैट्रोलिंग करेगी।

वर्जन-
किसी भी सभा, कार्यक्रम में भाग लेने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।लेकिन कानून व्यवस्था जहां गड़बड़ हुई वहां पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की विडियो ग्राफी की व्यवस्था की है।लौटती भीड़ पर भी ड्रोन कैमरों से रिकार्डिंग की जाएगी।पुलिस पूरी तरह से चौकस है।-तुषारकांत विद्यार्थी, एसपी नीमच