9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर सहित अंचलों में गूंजे गणपति के जयकारे

शहर सहित अंचलों में गूंजे गणपति के जयकारे

2 min read
Google source verification
patrika

शहर सहित अंचलों में गूंजे गणपति के जयकारे

विजय टॉकिज चौराहे पर स्थित गजानन गणेश की प्रतिमा के दर्शन

नीमच. गणेश उत्सव की धूम शहर सहित अंचलों में सुनाई देने लगी है। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन शुक्रवार शाम से ही शहर में स्थित सभी गणेश पांडाल आकर्षक रूप से सजे नजर आए। जहां देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। शाम होते ही सभी गणेश पांडालों आरती शुरू हुई तो पूरा गगन गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा।

गणेश आाराधना में लीन हुए चीताखेड़ा के श्रद्धालु

अतिप्राचीन शिव मंदिर पर 35 वां गणेशोत्सव
चीताखेड़ा. 11 दिवसीय गणेषोत्सव के आगाज के साथ गोरी पुत्र गजानन्द की आराधना सार्वजनिक देवालयों एवं अपने-अपने निजी स्थलों पर एवं घर-घर में विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हो गई है। चारो और गणपति बप्पा की जय-जय कार की गूंज सुनाई दे रही है। बप्पा के पंडालो में हो रहे डांडिया नृत्य धीर-धीरे दूसरे ही दिन रंग चढऩे लगा है। गणपति बप्पा उत्सव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। गणपति बप्पा मोरिया की गुंज के साथ भगवान विघ्नहर्ता की सुबह-शाम हो रही आरती में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है इन दिनों पूरा अंचल बप्पा की भक्ति में रमा हुआ है। ग्राम के माली मोहल्ले मे स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर पर 35 वां गणेशोत्सव माली समाज के युवाओं द्वारा मनाया जा रहा है जिसमें इस बार 8 फीट की गणेश प्रतिमा भव्य साज-सज्जा के साथ विराजीत की है। गांव के बजरंग मंदिर, वीर बालाजी, महाकांल, सिधेष्वर महादेव, चारभुजा मंदिर, मांगरिया मोहल्ला, राजीव कालोनी, बाबा रामदेव मंदिर, इन्द्रा कालोनी महादेव मंदिर, ब्राहम्ण मोहल्ला, कालाबावजी चौराहा सहित कई स्थानों के अलावा घर-घर में गणेषजी की प्रतिमा विराजीत की है। बप्पा के पंडालों में विद्युत डेकोरेशन एवं फुलपत्तियों से जगमगाते पांडाल आर्कषण का केन्द्र बने हुए है। भगवान श्रीगणेष की आकर्षक झांकी सजा कर प्रतिदिन प्रात: 8 बजे एवं रात्रि 8:30 बजे पूजन आरती की जा रही है।
---------------