नीमच कृषि उपज मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी औषधीय व मसाला मंडियों में शामिल है। नीमच मंडी के साथ जिले की मनासा, जावद, जीरन, सिंगोली व अन्य कृषि मंडियों में प्रतिदिन हजारों बोरी उपज की नीलामी होती हैं। सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति इंदौर के आह्वान पर नीमच जिले की मंडियों अनिश्चितकालीन हड़ताल के दस दिन पूरे हो गए हैं। इससे हम्माल, तुलावटियों के साथ व्यापारियों की भी परेशानियां बढऩे लगी। ऐसे में जीरन मंडी व्यापारियों ने बैठक आयोजित कर गुरुवार से मंडी में प्याज व लहसुन की नीलामी प्रारंभ करने का निर्णय ले लिया। नीमच में लगातार ११ वें दिन भी हड़ताल जारी है।