
इस तरह गलियों में लगा है पॉलीथिन का ढेर।
नीमच. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन सहित हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। पिछले 3 माह से कई पात्र हितग्राही पेंशन योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
पेंशन का लाभ लेने के लिए हितग्राही कभी नगरपालिका, कभी कलेक्टोरेट, तो कभी बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। वर्तमान में पेंशन प्राप्त करने वालों की भीड़ भी बैंकों के बाहर दिखाई दे रही है। झुलसा देने वाली गर्मी में बुजुर्ग घंटों कतार में लगने को मजबूर हैं। पेंशन के लिए पात्र हितग्राही दर दर भटक रहे हैं। इस मामले में कांगे्रस नेता हरगोविंद दीवान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धा पेंशन विधवा, पेंशन विकलांग पेंशन सहित अन्य प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जाता है, परंतु विगत दो-तीन माह में यह देखने में आया है कि पेंशन सत्यापन के नाम पर लोगों को दर दर भटकाया जा रहा है। जबकि होना यह चाहिए था कि नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा वृद्धा एवं विधवा और विकलांग लोगों के सत्यापन उनके घर जाकर करना चाहिए, परंतु ऐसा नहीं हो रहा है। इस कारण नगरपालिका कार्यालय, कलेक्टोरेट और बैंकों के बाहर तपती धूप में पेंशन प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों की भीड़ लग हुई दिखाई दे रही है।
पेंशनरों की समस्या का निकाले हल
भीषण गर्मी में पेंशन हासिल करने के लिए हितग्राही काफी परेशान हो रहे हैं। कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस मामले को संज्ञान में लेकर पात्र हितग्राही पेंशनरों को हो रही असुविधा को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए। पेंशनधारियों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें समय पर पेंशन मिल सके इसके लिए बेहरत विकल्प तलाशने चाहिए। पेंशन प्राप्त करने में बुजुर्गों को परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था होना चाहिए।
- हरगोविंद दीवान, कांग्रेस नेता
Published on:
8 May 2022, 1:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.