30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Worker Suicide देश की प्रसिद्ध अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टी के सामने शव रख किया विरोध प्रदर्शन

आर्थिक संकट के चलते कर्मचारी ने कर ली थी आत्महत्या
2 min read
Google source verification
Ultratrack Worker Suicide Neemuch Letest News

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के बाहर इस तरह शव रखकर किया ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन।

नीमच. एक बार फिर अल्ट्रोटेक सीमेंट (विक्रम सीमेंट) फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों और साथी कर्मचारियों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। फैक्टी से संबद्ध जगदीश ट्रेडिंग कम्पनी में कार्यरत् एक कर्मचारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीण और कर्मचारी इसी बात को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

सड़क पर शव रख किया विरोध प्रदर्शन
पिछले करीब 20 साल से ग्राम खोर में किराए के मकान में रह रहे भवानीसिंह पिता देवीसिंह चुण्डावत (40) ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को बुधवार सुबह लगी। जैसे ही उसने पति का शव फंदे पर लटका देखा बेसुध हो गई। कुछ देर बाद उसका शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले से भी जमीन खिसक गई। शव देखकर भवानीसिंह के तीनों बच्चे भी रोने लगे थे। इस बीच पत्नी और पड़ोसियों ने मिलकर शव फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। सूचना मिलने पर अल्ट्राटेक सीमेंट में भवानी के साथ काम करने वाले कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव न ले जाते हुए सीधे अल्ट्राटेक सीमेंट गेट के सामने ले गए और सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

आर्थिक संकट से जूझ रहा था भवानी
इस बीच उसके सार्थियों ने बताया कि भवानी सिंह लोडर के रूप में पिछले बीस साल से फैक्ट्री में काम कर रहा था। भवानी रेग्युलर स्टाफ में नहीं था, लेकिन काम फैक्ट्री में ही करता था। भवानी को बदली कर्मचारी के रूप में काम दिया जाता था। पिछले कई दिनों से उसे ड्यूटी पर नहीं रखा जा रहा था। परिजनों का आरोप है भवानी को महीने में मात्र तीन-चार बार ही काम मिल रहा था। इस कारण उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। परिवार के भूखों मरने की नौबत आ गई थी। इस कारण कुछ दिनों से भवानी काफी परेशानी में था। सूत्र बताते हैं कि अपनी समस्या के निराकरण को लेकर लोडरों ने तत्कालीन कलेक्टर और संबंधित अधिकारी को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसी का परिणाम यह रहा कि लोडर भवानी ने कम्पनी की तानाशाही के आगे हार मान ली और फंदे पर लटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। दोपहर 1.10 बजे समाचार लिखे जाने तक भवानी के परिजन, साथी कर्मचारी और ग्रामीण अल्ट्राटेक सीमेंट के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना मिलने पर सीएसपी नरेंद्रसिंह सोलंकी, जावद थाना प्रभारी आरके मिश्रा, नयागांव चौकी प्रभारी आरपी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

इनका कहना है
अल्ट्राटेक सीमेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है।
- एसएल कुलमी, एएसआई जावद