19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से गुरुग्राम तक गर्मी का कहर, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत के कई शहर शामिल; पारा 46°C पहुंचा

India Heatwave Today: भारत में भीषण लू (Heatwave) के कारण मंगलवार को दुनिया के टॉप 100 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के दर्ज किए गए। यूपी के औरैया, बांदा और इटावा 46 डिग्री के साथ दुनिया में सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के लिए गंभीर अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
India Heatwave Today

दिल्ली से गुरुग्राम तक गर्मी का कहर

India Heatwave Today: भारत में गर्मी ने इस साल सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को देश में भीषण हीटवेव (Severe Heatwave) का एक ऐसा खौफनाक रूप देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। मौसम की लाइव रैंकिंग बताने वाली वेबसाइट AQI.in के दोपहर 12:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के टॉप 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी 100 शहर भारत के दर्ज किए गए हैं। यह वैश्विक चार्ट इस बात का गवाह है कि इस समय उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत का एक बड़ा हिस्सा भीषण आग की भट्टी की तरह तप रहा है।

ग्लोबल हीट चार्ट की इस सूची में केवल छोटे कस्बे ही नहीं, बल्कि देश के कई प्रमुख महानगर और औद्योगिक केंद्र भी शामिल हैं, जिनमें नई दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, नागपुर और लुधियाना मुख्य रूप से तप रहे हैं।

दुनिया में सबसे गर्म रहे उत्तर प्रदेश के तीन शहर

वैश्विक रैंकिंग में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश के तीन शहरों का नाम दर्ज किया गया, जहां सूरज की तपिश ने झुलसा कर रख दिया:औरैया, बांदा और इटावा 46 डिग्री सेल्सियस के जानलेवा तापमान के साथ दुनिया के शीर्ष तीन सबसे गर्म स्थान रहे।इनके ठीक पीछे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहर 45 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहे थे, जिनमें अलीगढ़, मैनपुरी, कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल शामिल हैं।

पंजाब से लेकर ओडिशा तक 44°C की मार | India Heatwave Today

देश के एक बहुत बड़े हिस्से में पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा तक फैले इस क्लस्टर में प्रयागराज, हिसार, जालंधर, बठिंडा, सतना और बलांगीर जैसे शहर शामिल रहे।इसके अलावा 43 डिग्री सेल्सियस के ब्रैकेट में चंडीगढ़, आगरा, ग्वालियर, जम्मू, पठानकोट और वाराणसी जैसे बड़े और टियर-2 शहरों का मिश्रण देखने को मिला।

दोपहर होते-होते दिल्ली-एनसीआर का भी बुरा हाल

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में जो शहर सबसे निचले पायदानों पर थे, वहां भी गर्मी का प्रकोप बेहद खतरनाक था। दोपहर के समय देश की राजधानी नई दिल्ली, गुरुग्राम (गुड़गांव), फरीदाबाद और रोहतक में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका था।

MD का अलर्ट: अभी और सताएगी 'कातिल' गर्मी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 मई की सुबह जारी अपने ताजा बुलेटिन में देशवासियों को आगाह किया है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव (Severe Heatwave) की स्थिति जारी रहने की आशंका है।

24 मई तक अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और विदर्भ में इस पूरे हफ्ते लू का प्रकोप रहेगा।

उत्तर प्रदेश के लिए चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 से 24 मई तक गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश को 20 मई तक इस भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।