19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी का टॉर्चर शुरू, 19 से 22 मई तक इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी, सोमवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज

IMD Heatwave Alert : मई में ही दिल्ली-NCR में जून जैसी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। राजधानी में तापमान 43.4°C तक पहुंच गया है और कई इलाकों में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। IMD ने 19 से 22 मई तक के लिए तक येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
IMD Heatwave Alert

दिल्ली-एनसीआर में हीववेव के चलते येलो अलर्ट किया जारी (Photo-AI)

Delhi NCR Heatwave: दिल्ली-NCR में मई में ही जून जैसी तेज गर्मी पड़ने लगी है। इतनी भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि सोमवार को सफदरजंग में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज धूप और गर्म हवा की वजह से लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। कई इलाकों में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली-NCR के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। अगले चार दिन यानी 19 मई से 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

19 से 22 मई तक दिल्ली-NCR के इन इलाकों में अलर्ट

IMD (India Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली के साथ-साथ NCR के कई इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। इसी वजह से कई हिस्सों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भापतीय मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार मंगलवार (19 मई) और बुधवार (20 मई) को तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं गुरुवार (21 मई) और शुक्रवार (22 मई) को भी पारा 42 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने इन दिनों खासकर दोपहर के समय में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली बनी तंदूर

आज यानी मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग और पालम में सुबह 11 बजे ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस सीजन में दिल्ली में पहली बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

वहीं सोमवार को दिल्ली में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। रिज इलाके में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अयानगर में पारा 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। लोधी रोड और पालम में भी तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय दिल्ली का तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले 3 से 5 डिग्री ज्यादा चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को तेज गर्मी और लू जैसी हालत झेलनी पड़ रही है।

आखिर अचानक इतनी क्यों बढ़ गई गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी ज्यादा बढ़ने की बड़ी वजह ये है कि फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं है। ऊपर से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से लगातार गर्म और सूखी हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। हवा में नमी भी बहुत कम है और आसमान पूरी तरह साफ रहने से धूप सीधे जमीन को ज्यादा गर्म कर रही है। इसी कारण तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग