4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aam Aadmi Party: अरविंद केजरीवाल का ‘सनातनी’ दांव, भाजपा के ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ के जवाब में नई घोषणा

Aam Aadmi Party: दिल्ली चुनाव से पहले ग्रंथियों और पुजारियों के लिए मासिक वेतन की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल ने अब 'सनातनी' दांव चला है। इसमें भाजपा के 'मंदिर प्रकोष्ठ' के कई सदस्य शामिल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Jan 2025, 4:06 PM IST

Arvind Kejriwal Sanatan Seva Samiti

Aam Aadmi Party: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'सनातनी' दांव चला है। इसके तहत अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद एक 'सनातन सेवा समिति' (Sanatan Seva Samiti) गठित करने का ऐलान किया है। यह भाजपा के 'मंदिर प्रकोष्ठ' का जवाब माना जा रहा है। बुधवार को दिल्ली में कई संतों की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल ने नई विंग बनाने की घोषणा की। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ग्रंथियों और पुजारियों को 18 हजार रुपये मासिक वेतन देने की घोषणा की थी। अरविंद केजरीवाल की नई विंग 'सनातन सेवा समिति' में भाजपा के 'मंदिर प्रकोष्ठ' से कई सदस्य भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यालय में कार्यक्रम

बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसकी घोषणा की। इससे पहले केजरीवाल ने कार्यक्रम में शामिल संतों का स्वागत किया। 'आप' कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जगतगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी योगेश्वर महाराज, स्वामी अवधेश महाराज, कथावाचक आचार्य श्री मधुर दास जी महाराज, बालाजी महंत महेश चंद्र जी महाराज समेत संत और पुजारी शामिल रहे। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवा अंगवस्त्र देकर सभी संतों का स्वागत किया। इस दौरान संतों ने 18 हजार रुपए मासिक वेतन वाली घोषणा पर अरविंद केजरीवाल की तारीफ की।

यह भी पढ़ें : रमेश बिधूड़ी को सजा देगी भाजपा? प्रियंका और आतिशी पर बयानबाजी पड़ सकती है भारी

लोगों और भगवान के बीच सेतु हैं पुजारी

कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भगवान तय करते हैं कि उन्हें किस काम के लिए किसे चुनना है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा "मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं कि दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य क्रांति और बिजली सुधार के लिए उसने मुझे चुना। अब सनातन धर्म के लिए जो इतना बड़ा काम किया जा रहा है। सनातन धर्म के लिए जो पुजारी वर्ग, संत वर्ग 24 घंटे काम करते हैं। वह लोगों और भगवान के बीच सेतु की तरह हैं। मुझे ऐसे लोगों की सेवा करने का मौका मिला। इसके लिए मैं खुद को और आम आदमी पार्टी को सौभाग्यशाली मानता हूं।"

आम आदमी पार्टी जो कहती है वो करती है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा "भाजपा का एक मंदिर प्रकोष्ठ है। वे लोग समय-समय पर वादे करते रहे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। वहीं आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है। चाहे हम ऐलान करने में थोड़ी देरी कर दें, लेकिन ऐलान करते हैं तो 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन ना जाए।' के तहत पूरा भी करते हैं। हम दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद 'सनातन सेवा समिति' को लागू करेंगे। आप लोगों का इसमें गाइडेंस रहेगा सभी संतों और सनातन धर्म के लोगों का।"

यह भी पढ़ें : मुस्तफाबाद-ओखला समेत 10 सीटों पर ओवैसी बिगाड़ेंगे ‘आप’ का ‘खेल’, मनीष सिसोदिया का क्या होगा?

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़