नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों में चार पर जीत दर्ज करेगी, जबकि तीन सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा। यह बात आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बूथ वाइज सर्वे कराकर पार्टी की ग्राउंड पोजिशन जानने के बाद दावा किया है। 'आप' के इस सर्वे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि आम लोगों को यह बताया ही नहीं गया कि यह सर्वे पार्टी के लिए किया जा रहा है। हालांकि सर्वे के इस नतीजे से आम आदमी पार्टी के हौंसले सातवें आसमान पर है। सर्वें यह बात सामने आई है कि 'आप' दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है, साथ ही बाकी की 3 सीटों पर भी बीजेपी से कड़ा मुकाबला है।