5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी यह शख्स इस विदेश मंत्री की चलाता था कार, अब चुनावी मैदान में कर्नाटक सीएम को देंगे टक्कर

यह शख्स कभी इस विदेश मंत्री की कार का ड्राइवर था, लेकिन अब चुनाव में मुख्यमंत्री को टक्कर देगा।

2 min read
Google source verification
b sriramulu

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां यहां जीत हासिल करने के लिए हर दिन नये-नये पैंतरे आजमा रही हैं। इतना ही नहीं कई नेताओं के बारे में चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही खुलासा हुआ कर्नाटक के दिग्गज नेता श्रीरामुलू के बारे में। कहा जा रहा है कि श्रीरामुलु कभी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की गाड़ी चलाते हुए नजर आए थे। लेकिन, अब वो इस चुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सीधी टक्कर देने जा रहे हैं।

बादामी विधानसभा सीट पर सिद्धारमैया को टक्कर देंगे श्रीरामुलू

एक वेबसाइट के मुताबिक, श्रीरामुलू को 1999 के लोकसभा चुनाव में बेल्लारी क्षेत्र प्रचार-प्रसार करने पहुंची सुषमा स्वराज की गाड़ी ड्राइव करते हुए देखा गया था। लेकिन, इस चुनाव में भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ उतारा है। दरअसल, सीएम सिद्धारमैया बादामी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने भाजपा ने श्रीरामुलू को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, राज्य की दलित राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को आगे रखा है। इसलिए, भाजपा ने बी श्रीरामुलू को आगे किया है। यहां आपको बता दें कि श्रीरामुलू को बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं का करीबी माना जाता है। पिछले चुनाव से पहले उन्होंने रेड्डी बंधुओं की शह पर नई पार्टी बनाई थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव के समय वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

अचानक भाजपा में सितारे हुए बुलंद

श्रीरामुलू के बेल्लारी में रहने वाले दोस्त ने एक समाचार पत्र को बताया कि भाजपा में उनके सितारे अचानक ही बुलंद हुए हैं। उनके दोस्त ने कहा कि उन्होंने अचानक अपने को डिप्टी सीएम कैंडिडेट की तरह पेश करना शुरू किया और अपनी लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें लगता है कि उनके सितारे अचानक बुलंद होने के पीछे जर्नादन रेड्डी ही हैं।

भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर

गौरतलब है कि अगामी 12 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। लेकिन, हाल ही में आए प्री-पोल के मुताबिक इस चुनाव में एच.डी. देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर अहम भूमिका निभा सकती है।