3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar: सबूत के तौर पर बरामद बम को पटना कोर्ट में किया जा रहा था पेश, हो गया ब्लास्ट

पटना सिविल कोर्ट में अचानक बम ब्लास्ट से अफरातफरी का माहौल बन गया। सब इंस्पेक्टर कोर्ट में सबूत के तौर पर एक बम लाए थे, जिसे पटेल छात्रावास से बरामद किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Jul 2022, 4:53 PM IST

Bihar: Bomb blast in Patna civil court, one policeman injured

Bihar: Bomb blast in Patna civil court, one policeman injured

बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में शुक्रवार 1 जुलाई को दोपहर बाद अचानक एक बम ब्लास्ट हो गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अफसर घायल हो गए हैं। ब्लास्ट हुए बम को कदमकुआं थाना की पुलिस सबुत के तौर पर पेश करने के लिए कोर्ट में लेकर आई थी। इस बम को पटना के एक हॉस्टल से कुछ दिन पहले जब्त किया गया था। बरामद बम को मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा था। पेशी के दौरान ही बम ब्लास्ट हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालात पर काबू पाया। विस्फोट के बाद पुलिस के आलाधिकारी सिविल कोर्ट पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रहे। धमाके में एक पुलिस कर्मी के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है। विस्फोट होने वाले बम की तीव्रता बहुत कम थी, जिसके कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

धमाके में जख्मी पुलिस कर्मी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि धमाके में ASI मदन सिंह का दायां हाथ जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि यह बम पिछले दिनों शहर के पटेल छात्रावास से बरामद किया गया था, जिसे कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश करने को लेकर लाया गया था। कोर्ट में सुनवाई से पहले सब इंस्पेक्टर बम को एक टेबल पर रखकर कागजी खानापूर्ति कर रहे थे। इसी दौरान टेबल पर रखा बम अचानक फट गया।

यह भी पढ़ें: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 11 सिविल सर्जन व 323 डॉक्टरों का तबादला, तत्‍काल ज्‍वानिंग के आदेश

पीरबहोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी सबी उल हक ने बताया, "कुछ दिन पहले पटना विश्वविद्यालय के पटेल छात्रावास से बारूद बरामद किया गया था। हम आगे की जांच के लिए अनुमति मांगने के लिए इसे अदालत ले गए थे। जैसे ही इसे परिसर में रखा गया तो धमाका हुआ। एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं और वह खतरे से बाहर हैं।"

बता दें, अग्निपथ योजना के खिलाफ हुई हिंसा की जांच में पुलिस ने इस हॉस्टल में छापेमारी की थी। हास्टल से पुलिस ने बम बनाने का सामान के अलावा कुछ पिस्टलों को भी जब्त किया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पटना यूनिवर्सिटी के कुछ हास्टल्स और आसपास के कुछ प्राइवेट हास्टल्स में एक साथ छापेमारी की गई, बताते हैं कि इस दौरान पटेल हास्टल्स के एक कमरे से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान मिला था।

यह भी पढ़ें: 16 सप्ताह की गर्भवती नाबालिग के गर्भपात को बोम्बे हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, कहा - 'रेप पीड़िता को मां बनने के लिए नहीं किया जा सकता मजबूर'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़