इसके अलावा जेवर के हवाई अड्डे के लिए बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर भी वाहन चालकों को जेब ढीली करनी होगी। इन सबमें सबसे ज्यादा फरीदाबाद के लोगों को टोल चुकाना होगा, क्योंकि फरीदाबाद चारों ओर टोल बूथों से घिरा हुआ है। फरीदाबाद के पास गुरुग्राम-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे, सोहना-बल्लभगढ़, दिल्ली-आगरा हाईवे, केजीपी यानी कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे आदि हैं।