30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाक सीमा पर BSF ने पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तान जाने की कर रहा था कोशिश

भारत-पाक सीमा पार करने की फिराक में घूम रहे युवक को BSF जवानों ने पकड़ लिया है। युवक बांग्लादेश से वीजा लेकर भारत आया था। BSF जवानों ने सरहद पार जाने के वजहों के बारे में पूछा तो उसने बताया वह पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जाना चाहता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Aug 2022, 6:25 PM IST

BSF catches Bangladesh national at Jaisalmer border trying to cross to Pakistan

BSF catches Bangladesh national at Jaisalmer border trying to cross to Pakistan

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जैसलमेर में भारत-पाक सीमा को पार कर पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम सरवर हुसैन है, जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है और वह बांग्लादेश का नागरिक है। युवक अवैध रूप ले तारबंदी पारकर पाकिस्तान की सीमा में जाने की कोशिश कर रहा था। युवक ने बुधवार देर रात सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिया गया।


सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक सरवर हुसैन बांग्लादेश से वीजा लेकर भारत आया था। वह दिल्ली से अजमेर और जोधपुर होते हुए जैसलमेर पहुंचा था। बुधवार शाम को सरहद के पास महताब सिंह की ढाणी के पास गांव के लोगों ने उसको पकड़ा और बीएसएफ के जवानों को सौंप दिया। BSF ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पकड़े जाने पर पहले तो उसने गूंगे-बहरे होने का नाटक किया मगर BSF की कड़ी पूछताछ के बाद उसने बोलना शुरू किया।


BSF के जवान युवक के जैसलमेर आने और सरहद पार जाने के वजहों पर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि युवक पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जाने की फिराक में था। उसके पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक नक्शा मिला है। पूछताछ के बाद BSF के जवानों ने बृहस्पतिवार को जिले के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र में बांग्लादेशी युवक को पूछताछ के लिये पुलिस को सौंप दिया।


थानाधिकारी ने बताया कि BSF ने सीमा पर म्याजलार के पास पोसिना गांव से बांग्लादेश युवक को पकड़ कर पूछताछ के लिये पुलिस को सौंप दिया है। युवक को शुक्रवार को आगे की पूछताछ के लिये संयुक्त एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें: शोपियां में फिर आतंकी हमला, CRPF के बंकर पर ग्रेनेड अटैक