3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समुद्र से बाहर निकली पौराणिक कथाओं वाली श्रापित मछली, आने वाली है तबाही? 11 साल पहले जब आई थी नजर तो हुई थी बड़ी दुर्घटना

चिली के समुद्री तट के किनारे मछुआरों ने एक ऐसी मछली पकड़ी है जिसे पौराणिक कथाओं में श्रापित बताया जाता है। लोगों का मानना है की इस मछली के दिखने का मतलब है कि कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है। लोग इसके मिलने से कई तरह की अटकले लगा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
16-Foot Serpent-Like Mythical Fish Believed to Be a 'Bad Omen' Found Off the Coast of Chile

16-Foot Serpent-Like Mythical Fish Believed to Be a 'Bad Omen' Found Off the Coast of Chile

दुनिया में आज भी कईं ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके बारे में हमने या तो फिल्मों में देखा होगा या फिर पौराणिक कथाओं में सुना होता है। किस्सों कहानियों में हमने कई ऐसी चीजों के बारे में पढ़ा होता है जिसे हम असल जिंदगी में शायद ही पा सकते हैं या फिर देख सकते हैं। मगर हाल ही में चिली में मछुवारों के हाथ एक ऐसी चीज लगी है जिसे पौराणिक कथाओं में श्रापित बताया जाता है। मछुआरों को समुद्र में एक 16 फीट लंबी मछली मिली है जिसे लोग श्रापित मछली कह रहे हैं, क्योंकि इसके मिलने से लोगों को कुछ बड़ी अनहोनी होने की आशंका लग रही है।

दरअसल, 2011 में भी ये मछली जापान में नजर आई थी, इसके दिखने के बाद फुकुशिमा में भयंकर भूकंप आया आया था। उस समय ऐसी कई और भी घटनाएं हुईं थीं जिस वजह से इस मछली को श्रापित माना जाता है। इस मछली को कोलोसल साइज का 'ओरफिश' कहा जाता है और इसे लोग 'किंग ऑफ द हेरिंग्स' के नाम से भी जानते हैं। इसे चिली के समुद्री तट के किनारे से पकड़ा गया है। जैसे ही इसके पकड़े जाने की खबर आई, इसे देखने वालों की भीड़ लग गई।

चिली के एरिका में कुछ मछुआरे अपने जहाज से समुद्र में गए थे। उनका मकसद ऐसी मछलियों को पकड़ना था, जिसको लोग खाने के लिए खरीदते हैं। इस बीच उनके जाल में ये बड़ी मछली फंस गई। इस मछली के पकड़े जाने पर मछुआरों को उस समय ऐसा लगा कि उनके हाथ जैकपॉट लग गया है, मगर जब उसे लेकर वो किनारे पर पहुंचे और लोगों ने इसे देखा तो परेशान होने लगे।

चिली में इस मछली के दिखने पर लोग डरे हुए हैं। लोगों का मानना है कि इस मछली के चर्चे पौराणिक कथाओं में होते आए हैं। जिसके मुताबिक ये भविष्य को बताने के काम आती हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अगर यह मछली दिखाई देती हैं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। लोगों को भूकंप या कुछ और बड़ी अनहोनी होने का खतरा लग रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 43 स्कूलों से सरकार ने उतारा इस्लामिक रंग, शुक्रवार नहीं अब इस दिन रहेगा स्कूल बंद

लोगों का कहना है कि ओरफिश समुद्र के 200 से 1000 मीटर गहरे पानी में रहती है और यह सिर्फ बीमार होने पर, प्रजनन के समय या मरने के बाद ही सतह पर आती है। इस मछली की लंबी सिल्वर बॉडी दिखने में रिबन जैसी होती है। वीडियो में आप इस मछली को देख सकते हैं जो सिर पर लगे हुक से लटकी हुई है।

इसे मछुआरों ने समुद्र तट के पास पकड़ा, ऐसे में ये समझ नहीं आ रहा कि ये वहां कैसे आई। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि समुद्र तट पर दिखने का मतलब है कि कुछ होने पर ही यह सतह पर आई है। कहा जाता है कि जब ये मछलियां सतह पर आना शुरू कर दें तो इसका मतलब है कि टेक्टोनिक प्लेट्स में गति हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने कहा कि मछलियां मौसम में बदलाव के कारण ही सतह पर लौटती हैं। कुछ लोगों का दावा है कि जब इनको भूकंप का अंदेशा होता है, तभी ये तट के किनारे आती हैं। खैर, इस मछली के सतह पर आने की वजह कुछ भी हो मगर वैज्ञानिक इन सभी बातों का हमेशा से खंडन करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: टॉस जीतकर भारत ने पाकिस्तान से जीती थी 'राष्ट्रपति की बग्घी', जानिए क्यों खास है ये शाही बग्घी?


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग