बता दें कि इस मिशन के लिए नासा ने बुधवार को एक खास स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया है।नासा ने इस मिशन को DART Mission नाम दिया है, वहीं इस मिशन में इस्तेमाल किए गए स्पेसक्राफ्ट का नाम डीएआरटी स्पेसक्राफ्ट (DART Spacecraft) है। आज 11 बजकर 51 मिनट पर अंतरिक्ष यान की लॉन्च विंडो ओपन की गई। फिर मौसम और तकनीकी परिस्थितियों को देखते हुए मिशन लॉन्च कर दिया गया।
इस स्पेसक्राफ्ट को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया है। यह अंतरिक्ष विमान स्पेस में मौजूद डिमॉरफस नामक छोटे चांद से सीधे टकराएगा। मिली जानकारी के अनुसार नासा का डीएआरटी स्पेसक्राफ्ट डिमॉरफस से 6.6 किलोमीटर प्रति सेकंड या 24 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा। उम्मीद है कि दोनों में यह टक्कर 26 सितंबर 2022 से लेकर 1 अक्टूबर 2022 के बीच हो सकती है।