देश के दिग्गजों ने जताया दुख
पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत हर क्षेत्र के दिग्गजों ने इस घटना पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत का जाना देश के लिए एक अपूर्ण क्षति है। हम उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीडीएस के परिवार को ढांढस भी बंधाया।