
दिल्ली: राफेल सौदे पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, बूथ स्तर पर करेगी धरना-प्रदर्शन
नई दिल्ली। मोदी सरकार यह दावा कर रही है कि चार वर्ष उनके कार्यकाल में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। लेकिन ठीक इसके उलट विपक्षी दल कांग्रेस ने लड़ाकू विमान राफेल के सौदे में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राफेल के मामले में कांग्रेस मोदी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर रही है। हालांकि कांग्रेस यह लगातार कहती रही है के राफेल के सौदे में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस दिल्ली की जनता को बताएगी का मोदी सरकार ने देश की सेना के साथ धोखा किया है और राफेल के सौदे में बड़ा भ्रष्टाचार किया है।
काग्रेस बूथ स्तर तक करेगी आन्दोलन
आपको बता दें कि फ्रांस से केंद्र सरकार के लड़ाकू विमान राफेल सौदे के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस इकाई ने कमर कस लिया है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि इस सौदे में अरबों रुपए के भ्रष्टाचार के इस हकीकत को दिल्ली की जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस कड़ी में सबसे पहले सभी जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तक राफेल सौदे की हकीकत बताई जाएगी। उसके बाद अगले माह से इस सौदे के खिलाफ पूरी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस इस आंदोलन को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी में जुटी है। बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को करावल नगर और बाबरपुर जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कियाष इस दौरान राफेल के सौदों के बारे में जानकारी दी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार ने इस सौदे में भ्रष्टाचार किया है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस 8 से 15 सितंबर तक दिल्ली के सभी जिलों में राफेल सौदे को लेकर प्रदर्शन करेगी।
छह जिलों में आज कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता करेंगे संबोधित
आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने कहा कि शनिवार को पार्टी नेता दिल्ली के 6 जिलों बवाना, कालकाजी, रोहिणी, पटपड़गंज, करोल बाग, कृष्णा नगर के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सभी को बताया जाएगा कि कैसे मोदी सरकार ने राफेल सौदे में पैसा खाया है जो कि एक बड़ा भ्रष्टाचार है। इसके बाद ये नेता मोदी सरकार के खिलाफ अगले माह से पूरी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेंगे।
Published on:
25 Aug 2018, 4:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.