6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली अग्निकांड: आग लगने के एक घंटे बाद किया था लाइसेंस रिन्यूअल का आवेदन, होटल मालिक लवकेश बजाज की खुली पोल

Hauz Rani Fire Case: दिल्ली अग्निकांड मामले में नया खुलासा हुआ है। फ्लोरिश स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज ने आग लगने के करीब एक घंटे बाद ही लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आवेदन किया था।

2 min read
Google source verification
Delhi Fire Tragedy Investigation

दिल्ली अग्निकांड में एक और खुलासा (Photo-IANS)

Delhi Fire Tragedy Investigation: दिल्ली के हौज रानी इलाके में फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अभी तक जांच में यह सामने आ चुका है कि होटल में सिर्फ 6 कमरों की अनुमति थी लेकिन नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालकों ने 25 कमरे बना रखे थे। साथ ही होटल के लिए अनुमति लेते समय बेसमेंट की भी सूचना नहीं दी गई थी। इसके बाद अब एक और खुलासा हुआ है कि आग लगने के करीब एक घंटे बाद ही होटल मालिक लवकेश बजाज ने होटल के लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए आवेदन किया था।

हादसे के दिन ही लाइसेंस रिन्यू कराने की कोशिश

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे कारोबार का लाइसेंस 31 मार्च को ही खत्म हो चुका था। उसके बाद 3 जून को होटल में आग लगी थी जिसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए होटल के मालिक ने जिस दिन होटल में आग लगी उसी दिन आग लगने के एक घंटे बाद लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए अप्लाई किया। साथ ही फीस भी जमा करवाई, लेकिन बाद में विभाग ने इसे खारिज कर दिया। अब इस खुलासे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

चाय-नाश्ते के लाइसेंस से चल रहा था पूरा रेस्तरां

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार लवकेश बजाज के नाम पर केवल चाय और नाश्ते की दुकान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। इस तरह के लाइसेंस में ग्राहकों के बैठने की अनुमति नहीं होती। लेकिन जांच में पता चला कि यहां पूरा रेस्तरां संचालित किया जा रहा था। वहीं एक और बात सामने आई कि चाय-नाश्ते का लाइसेंस लवकेश बजाज के नाम पर था, जबकि बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) सुविधा के संचालन का लाइसेंस किसी दूसरी एजेंसी ने जय मिश्रा के नाम जारी किया गया था।

आठ महीने पहले मिली थीं अनियमितताएं

8 महीने पहले ही एमसीडी की टीम ने होटल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला था कि लाइसेंस की शर्तों के खिलाफ वहां रेस्तरां चलाया जा रहा है। रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन की बात भी सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

हादसे के बाद 12 और होटल प्रशासन के निशाने पर

फ्लोरिश स्टे होटल में आग लगने के बाद एमसीडी ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू की। शुरुआती जांच में 12 ऐसे होटल मिले हैं, जहां लाइसेंस से जुड़े नियमों के उल्लंघन की आशंका है। अब प्रशासन इन होटलों की भी जांच कर रहा है। इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि इलाके में लंबे समय से चल रही कई गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग