15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ दिल्ली जा रहे तो ध्यान दें! MB रोड पर 14 सितंबर तक पाबंदियां लागू, जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के फेज-4 निर्माण कार्य के कारण महरौली-बदरपुर रोड (MB Road) पर 15 अगस्त से 14 सितंबर तक भारी ट्रैफिक जाम और डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है।
2 min read
Google source verification
delhi mb road traffic advisory

साउथ दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी (Patrika File Photo)

Delhi Metro Construction MB Road Traffic: दक्षिण दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते अगले एक महीने तक मेहरौली-बदरपुर रोड (एमबी रोड) पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के फेज-4 प्रोजेक्ट के तहत तुगलकाबाद से एयरोसिटी के बीच मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसी काम के चलते एमबी रोड के एक हिस्से पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, साकेत मेट्रो की ओर जाने वाले खानपुर से MB रोड के एक कैरिजवे को निर्माण कार्य के लिए बंद किया गया है। अब दोनों दिशाओं का ट्रैफिक बाकी बचे कैरिजवे से संचालित होगा। इससे सड़क पर उपलब्ध जगह कम हो गई है और आने वाले दिनों में यहां भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

15 अगस्त से 14 सितंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

दिल्ली मेट्रो अपने फेज-4 प्रोजेक्ट के तहत साकेत फार्म गेट नंबर-2 के पास पिलर नंबर 40 और 37 के बीच पोर्टल बीम का निर्माण कर रहा है। इसी निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, यह प्रतिबंध 15 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक करीब एक महीने लागू रहेगा। खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में यात्रियों को अधिक ट्रैफिक और देरी का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और सामान्य से अधिक समय लेकर घर से निकलें। साथ ही अस्थायी ट्रैफिक साइन, बैरिकेड्स और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

खानपुर टी-पॉइंट से साकेत मेट्रो तक का रास्ता बचें

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को खानपुर टी-पॉइंट से साकेत मेट्रो स्टेशन के बीच MB Road के प्रभावित हिस्से से बचने की सलाह दी है। जाम, देरी और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

क्या है वैकल्पिक मार्ग?

एमबी रोड दिल्ली के प्रमुख मार्गों में शामिल है और इस पर निर्माण कार्य के कारण दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही कैरिजवे से गुजरने वाला है। ऐसे में सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम की स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसलिए 15 अगस्त से 14 सितंबर के बीच इस रूट से यात्रा करने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त यात्रा समय रखने की सलाह दी गई है।

लाडो सराय की तरफ से आने वाले वाहन: लाडो सराय टी-पॉइंट से अणुव्रत मार्ग, टीबी अस्पताल, पीटीएस रेड लाइट, प्रेस एनक्लेव रोड, बीआरटी रोड पर शेख सराय रेड लाइट और खानपुर लाइट होते हुए एमबी रोड पर निकलें।

खानपुर की ओर से आने वाले वाहन: खानपुर टी-पॉइंट से बीआरटी कॉरिडोर, शेख सराय टी-पॉइंट, प्रेस एनक्लेव रोड, पीटीएस टी-पॉइंट, अरबिंदो मार्ग, अणुव्रत मार्ग और लाडो सराय टी-पॉइंट वाले रास्ते का इस्तेमाल करें।

प्रमोद महाजन मार्ग की तरफ से आने वाले वाहन: प्रेस एनक्लेव रोड, बीआरटी रोड पर स्थित शेख सराय रेड लाइट और खानपुर लाइट का उपयोग करते हुए एमबी रोड पर आएं।

मंदिर मार्ग की ओर से आने वाले यात्री: प्रेस एनक्लेव रोड, बीआरटी रोड पर स्थित शेख सराय रेड लाइट और खानपुर लाइट से होकर आगे की यात्रा करें।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग