
दिल्ली के दक्षिणपुरी में पानी की किल्लत पर भड़के मनीष सिसोदिया (Photo-IANS)
Delhi Water Crisis: दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में पिछले एक महीने से जारी पानी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने टीओआई की एक पोस्ट का रिप्लाई देते हुए हमला बोला है। उस पोस्ट में यह दावा किया गया था कि दक्षिणपुरी के ब्लॉक-10 के करीब 5,000 निवासी लंबे समय से पानी की गंभीर किल्लत झेल रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि महिलाओं को नहाने के लिए अपने वर्किंग प्लेस पर अनुमति लेनी पड़ रही है और लोगों को रोजाना पानी के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। सिसोदिया ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उसे जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल बताया।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली का क्या हाल बना दिया है बीजेपी ने। एक महीने से हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। महिलाओं को दफ्तरों में नहाना पड़ रहा है...बेहद शर्मनाक!
मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री और दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को एक भ्रष्ट और नाकारा सरकार के भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रधानमंत्री टॉफियाँ बाँटने की रील बनाने में लगे हैं।
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसने सोचा था देश की राजधानी का ये हाल होगा।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ईंधन के दाम कई बार बढ़ाए गए हैं, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है।
केजरीवाल ने कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को स्लो पॉइजन बताते हुए सवाल उठाया कि जब रूस और ईरान भारत को सस्ता तेल देने को तैयार हैं, तो सरकार उसे क्यों नहीं ले रही। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर लोगों की राय भी मांगी।
Updated on:
24 May 2026 02:09 pm
Published on:
24 May 2026 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
