28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: अगले 2 घंटों में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में अगले 2 घंटों में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट। आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें किन इलाकों में बदलेगा मौसम।

2 min read
Google source verification
Delhi Weather Update

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न

IMD Yellow Alert:दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी का दौर थमने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, रोहिणी, द्वारका, नजफगढ़, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट सहित पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में मौसम बदलेगा। वहीं हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, भिवानी और झज्जर जैसे जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सीजन की सबसे 'गर्म रात' का रिकॉर्ड

इस राहत भरी खबर से पहले दिल्लीवालों ने इस सीजन की सबसे गर्म रात का सामना किया। सोमवार रात राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। आयानगर में न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा था, जबकि सफदरजंग में यह 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक हो, तो उसे आधिकारिक तौर पर ‘गर्म रात’ (Warm Night) माना जाता है।

बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी | Rain in Delhi NCR

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। विभाग के मुताबिक, एक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। हालांकि, दिन के समय सूरज के तीखे तेवर बरकरार रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, लेकिन शाम होते-होते मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश के इस दौर से दिल्लीवालों को पिछले कई दिनों से सता रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है, जिससे रात के समय मौसम कुछ खुशनुमा बना रहेगा।

आतंकी साजिश नाकाम और पर्यटन पर असर

एक तरफ जहां गर्मी के कारण लालकिला और कुतुब मीनार जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या घटी है, वहीं सुरक्षा के मोर्चे पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 18 आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग