
पहाड़ों में 'मैगी' बेचकर कमाए एक दिन में 24,000
Viral Maggi Video Instagram:सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक युवा क्रिएटर का अनोखा बिजनेस एक्सपेरिमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। देवांश त्यागी (Devansh Tyagi) नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच एक टेंपरेरी (अस्थाई) फूड स्टॉल खोला और पर्यटकों को गर्मा-गर्म मैगी बेची। इस अनूठे आइडिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवांश मैगी के पैकेट्स, खाना पकाने के बर्तन, गैस सिलेंडर, फोल्डेबल टेबल और प्लास्टिक की कुर्सियां लेकर एक खूबसूरत पहाड़ी लोकेशन पर पहुंचते हैं। वहां वह ट्रैकर्स और पर्यटकों के लिए एक छोटा सा ओपन-एयर कैफे तैयार करते हैं, जहां से पहाड़ों का शानदार नजारा दिखता है।
जैसे ही स्टॉल खुला, वहां से गुजरने वाले पर्यटकों और ट्रैकर्स की भीड़ लग गई। ठंडे मौसम में पहाड़ों के खूबसूरत नजारे के साथ लोगों ने गर्मा-गर्म मैगी का लुत्फ उठाया। देवांश ने खुद हर ऑर्डर तैयार किया और ग्राहकों से बातचीत भी की। उन्होंने साधारण मैगी की प्लेट ₹100 में और बटर मैगी ₹120 में बेची।
वीडियो के अंत में देवांश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने इस चैलेंज के दौरान महज एक दिन में ₹24,000 की कुल बिक्री (Sales) की। इस आंकड़े को देखकर सोशल मीडिया पर लोग दंग रह गए।
इस वीडियो को अब तक 11.2 करोड़ (112 Million) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और कई लोग तो अपनी कॉर्पोरेट नौकरी और सरकारी नौकरी की तैयारी छोड़कर पहाड़ों पर मैगी बेचने की बात कह रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'नया बिजनेस आइडिया अनलॉक हो गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं भी सब छोड़ कर जा रही हूं पहाड़ों पर मैगी बेचने, भाड़ में जाए सरकारी एग्जाम।'
जहां एक तरफ लोग इस आइडिया की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ समझदार यूजर्स ने इसके गणित पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि ₹24,000 कुल बिक्री है, न कि शुद्ध मुनाफा (Profit)। इसमें से मैगी, बटर, गैस, पानी, वहां तक पहुंचने का ट्रांसपोर्टेशन खर्च और डिस्पोजेबल बर्तनों की कीमत घटाने के बाद असल कमाई काफी कम होगी। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने वीडियो में दिखाई गई हाइजीन (साफ-सफाई) पर भी आपत्ति जताई। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सब कुछ ठीक था भाई, लेकिन जब तुमने मैगी बनाने के लिए सीधे झरने (नदी) का पानी इस्तेमाल किया, वो सही नहीं था।'
Published on:
17 May 2026 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
