26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में देर रात एनकाउंटर के बाद हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर आमिर गिरफ्तार, 14 आपराधिक मामले हैं दर्ज

Shastri Park Encounter: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद हाशिम बाबा गैंग के सदस्य आमिर उर्फ टिल्लन को गिरफ्तार कर लिया। वह फर्श बाजार डबल मर्डर केस समेत कई गंभीर मामलों में आरोपी है और उसके खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
3 min read
Google source verification
Hashim Baba Gang Shooter

दिल्ली में एनकाउंटर के दौरान हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर आमिर के पैर पर लगी गोली (Photo-ANI)

Hashim Baba Gang Shooter: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार देर रात एक बड़े ऑपरेशन में हाशिम बाबा गैंग के सक्रिय सदस्य आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आमिर शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास आने वाला है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, हालात अचानक बदल गए और मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात करीब 10:48 बजे जब टीम ने आमिर को घेरने की कोशिश की तो उसने खुद को बचाने के लिए पिस्तौल निकाल ली। आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधे गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस ने जो गोली चलाई, वह आमिर के पैर में लगी। इस वजह सेवह घायल हो गया और मौके से भाग नहीं सका। पुलिस ने उसे घायल हालत में ही दबोच लिया और बाद में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

डबल मर्डर केस में था मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार वह पिछले साल शाहदरा के फर्श बाजार में हुए चर्चित डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी था। 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली की रात कुछ बदमाशों ने एक घर के बाहर एक व्यक्ति और उसके भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हमले में मृतक का बेटा भी घायल हो गया था। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला था और मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

14 से ज्यादा आपराधिक मामले हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार 34 साल का आमिर मौजपुर इलाके का रहने वाला है और उसका लंबा अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट और अवैध हथियार रखने जैसे 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह काफी समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और कई बड़े मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। यही वजह है कि पुलिस की नजर उस पर लंबे समय से बनी हुई थी और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। इसके अलावा चार जिंदा कारतूस और चार खाली खोखे भी मौके से मिले हैं।

पहले भी चर्चा में आ चुकी है गैंग

हाशिम बाबा गैंग का नाम जीटीबी अस्पताल शूटआउट मामले के कारण चर्चा में आया था। उस शूटआउट में बदमाश अस्पताल के अंदर गैंगके सदस्य वसीम को मारने पहुंचे थे, लेकिन वह बच गया था। हालांकि, कुछ महीने बाद 30 दिसंबर 2025 को शास्त्री पार्क के डीडीए पार्क के पीछे कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वसीम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। उसकी मौत के बाद एक बार फिर हाशिम बाबा गैंग और जीटीबी अस्पताल शूटआउट का मामला चर्चा में आ गया।

कौन था वसीम और कैसे पकड़े गए आरोपी?

पुलिस को देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जांच में उसकी पहचान शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद इलाके में रहने वाले 33 साल के वसीम के रूप में हुई। मामले की जांच शुरू होते ही पुलिस ने आसपास के सबूत जुटाए और कुछ ही घंटों के भीतर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों की वसीम से पहले से जान-पहचान थी। पुलिस का मानना है कि इसी पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर वसीम को अपने पास बुलाया गया और फिर उस पर हमला कर दिया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग