25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Crime: महिला के तीसरी शादी करते ही खत्म हो गईं दो जिंदगियां, दूसरे पति ने फ्लैट में खोया आपा

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में एक युवक ने पहले अपनी पूर्व पत्नी की चाकू से हत्या की और अगले दिन नोएडा में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 25 Apr 2025, 1:00 PM IST

Delhi Crime: महिला के तीसरी शादी करते ही खत्म हो गईं दो जिंदगियां, दूसरे पति ने फ्लैट में खोया आपा

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पूर्व पति ने की थी। हालांकि हत्या के बाद जब जब पुलिस पूर्व पति तक पहुंचती। उसने नोएडा में एक अपार्टमेंट की 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बहरहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। पटपड़गंज क्षेत्र में महिला अपने तीसरे पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसकी पहले पति से एक चार साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि संदीप ने महिला से करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों में तलाक हो गया और महिला ने तीसरी शादी कर ली। इसके साथ ही संदीप पर छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी के चलते संदीप ने उसकी हत्या कर दी।

डीसीपी (पूर्वी दिल्ली) अभिषेक धानिया ने बताया "पुलिस को पीसीआर कॉल पर सूचना मिली कि पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज गांव में एक फ्लैट में आग लगी है। अंदर एक महिला मौजूद है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो कमरे के फर्श पर एक महिला का शव जली हुई हालत में मिला। उसकी पहचान 27 साल की प्रियंका के रूप में हुई। शुरुआती मेडिकल जांच में महिला के पेट और छाती में चाकू घोंपने के कुल चार घाव मिले। इसमें पेट पर एक घाव और छाती पर तीन घाव थे।"

चाकू से हमला करने के बाद जिंदा जलाया

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने गंभीर महिला पर चाकू से हमला करने के बाद उसे जलाया गया था। पुलिस ने अधजली हालत में महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला अपने तीसरे पति अरुण के साथ किराये पर रहती थी। इसके बाद महिला के पति अरुण की शिकायत पर पांडव नगर थाने में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो महिला का पूर्व दूसरा पति संदीप भागता हुआ नजर आया। संदीप ने भी नोएडा में एक अपार्टमेंट की 23वीं मंजिल से कूदकर बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें : जितने भी दिन साथ में गुजारे वो बेस्ट थे, मैं अब कैसे जीऊंगी…विनय की पार्थिव देह से लिपटकर बोली पत्नी

एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) विनीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला के घर से उसका पूर्व पति संदीप भागता दिखाई दिया। इसके पुष्टि महिला के तीसरे पति अरुण ने की। अरुण ने पुलिस को बताया कि संदीप प्रियंका का दूसरा पति था। प्रियंका और संदीप का अभी कुछ महीने पहले ही तलाक हुआ था। इससे पहले प्रियंका ने साल 2020 में पहली शादी की थी। जो साल 2022 में खत्म हो गई। इसी दौरान संदीप प्रियंका के जीवन में पति बनकर शामिल हुआ था। हालांकि यह शादी भी मात्र दो साल तक ही चल सकी और संदीप-प्रियंका का तलाक हो गया।

विवाद के चलते पति से अलग हो गई थी महिला

पुलिस को जांच में पता चला कि महिला की पहले पति से चार साल की एक बेटी है। विवाद के चलते महिला अपने पति से अलग हो गई थी। उसने संदीप से दूसरी शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि संदीप उसकी बेटे से छेड़छाड़ करता था। इस संबंध में उसने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। संदीप से अलग होकर वह अरुण के साथ रह रही थी। केस दर्ज होने के कारण संदीप की कहीं पर नौकरी नहीं लग पा रही थी। वह पूर्व पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

डीसीपी ने बताया "संदीप ने प्रियंका को छेड़छाड़ की शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। संदीप की लोकेशन नोएडा सेक्टर 90 में ट्रैक की गई। दिल्ली पुलिस संदीप को गिरफ्तार करने की योजना ही बना रही थी कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे उसके सुसाइड करने की सूचना मिली।” डीसीपी धानिया ने आगे बताया "संदीप ने आत्महत्या कर ली। उसने कथित तौर पर नोएडा के सेक्टर 90 में भूटानी इंफ्रा टॉवर के पीछे स्थित नोएडा वर्ल्ड वन में एक निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगा दी। मामले में आगे की जांच जारी है।"