30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu-Kashmir News: बांदीपोरा में एक आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत 59 गोलियां बरामद

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से बड़ी मात्रा में भड़काऊ सामग्री और गोला बारूद मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 Aug 2022, 8:41 PM IST

Bandipora police and Army arrested 1 recycled terrorist

Bandipora police and Army arrested 1 recycled terrorist

जम्मू-कश्मीर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस और आर्मी ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान इम्तियाज आह बेघ उर्फ इना भाई के तौर पर हुई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रही है। लोगों में खौफ पैदा करने के लिए आतंकी संगठन आर्मी और गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बना रहे हैं। 15 अगस्त को अल्पसंख्यकों नागरिकों पर हमला भी किया गया, साथ ही उस दिन अल्पसंख्यकों के आवास के पास खड़ी CRPF के बंकर पर ग्रेनेड अटैक किया था। इस हमले के बाद दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, बांदीपोरा से आतंकवादी को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने बताया कि उसके पास से बड़ी मात्रा में भड़काऊ सामग्री और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि उसके पास से एक AK- 47 राइफल, 2 मैगजीन और 59 राउंड गोलियों सहित कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। यह आतंकी पहले सरेंडर कर चुका था, लेकिन फिर आतंकी बन गया। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले पुलिस ने आज पुंछ में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। पुलिस ने एक हवाला गिरोह के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कई स्थानों पर शनिवार को छापा मारा था। इस गिरोह का पता उन दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद चला था, जो आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र को कथित रूप से धन भेज रहे थे। इस मामले में पुलिस ने वीरवार जम्मू बस स्टैंड से पुंछ के मंधार गांव के अब्दुल हमीद मीर के रूप में पहली गिरफ्तारी की थी। इसके बाद दिल्ली के कपड़ा व्यापारी मोहम्मद यासीन को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बारिश से भारी तबाही, उधमपुर में लैंडस्लाइड से गिरा मकान, दो मासूम की मौत