जया बच्चन आगे कहती है कि 'आप कहते हैं कि वह एक अच्छी एक्टर नहीं है और इस फिल्म में अच्छा काम नहीं किया है। वे अच्छी नहीं दिख रही है, क्योंकि ये एक विजुअल मीडिया है। मैं बुरा नहीं मानती, लेकिन बाकी सब मुझे बुरा लगता है, क्योंकि जो लोग देखते हैं वे इसे एक सेकंड के लिए देखते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं। अगर लोग मेरे गुस्से से भरे भाषणों को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर डालकर अपनी दुकान चलाना चाहते हैं तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है, करते रहो मैं ध्यान नहीं देती'।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'पर्सनली मुझे लेकर वो कुछ भी सोच सकते हैं। मेरे काम को लेकर राय दे सकते हैं। कह सकते हैं कि मैं एक खराब एक्टर हूं। एक अच्छी पॉलिटिशन नहीं हूं, लेकिन मेरे पर्सनल कैरेक्टर के बारे में फैसला करने का आपको कोई हक नहीं है। वह केवल गुस्सा करना जानती हैं किस बात पर गुस्सा? तुम मेरी पर्सनल लाइफ में दखल दे रहे हो, जब मैं कहीं जा रही हूं, मेरी तस्वीरें ले रहे हो। क्या मैं इंसान नहीं हूं?'।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn और Siddharth Malhotra की 'Thank God' में हुए बड़े बदलाव!