3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज

न्यूयॉर्क में दो शेफ ने मिलकर दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज बनाई है। सबसे महंगी होने की वजह से इस फ्रेंच फ्राइज का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 9 Apr 2022, 6:22 PM IST

ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज

ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज

अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं तो आपने फ्रेंच फ्राइज जरूर खाई होगी। वैसे तो फ्रेंच फ्राइस बहुत महंगी डिश नहीं है। अच्छे होटल या रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइस ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपये तक आ जाती है। लेकिन एक रेस्टोरेंट ने अपने फ्रेंच फ्राइज की इतनी ज्यादा कीमत रखी कि वर्ल्ड रिकार्ड बन गया।

फैंसी स्नैक्स की लिस्ट में फ्रेंच फ्राइज़ एक ऐसी डिश है, जो खाने में भी स्वादिष्ट होती है और जेब पर भी भारी नहीं पड़ती। हालांकि अमेरिका के न्यू यॉर्क में मौजूद एक रेस्टोरेंट ने इस मामूली डिश को कीमती बना दिया है। यहां फ्रेंच फ्राइज़ के एक पोर्शन की कीमत इतनी है, जितने में फैमिली डिनर निपटाया जा सकता है।

इस खास फ्रेंच फ्राइज़ का नाम 'Creme de la Creme Pomme Frites' है। इसको साल 2021 में दुनिया की सबसे मंहगी फ्रेंच फ्राइज घोषित की गई थी और इन दिनों सोशल मीडिया पर इस डिश से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क में स्थित Serendipty3 रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ जो और शेफ फ्रेड्रिक ने दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज को बनाया है।


इस अनोखे चीज फ्रेंच फ्राइज की कीमत 200 डॉलर रखी गई है। भारतीय रुपयों के हिसाब से जोड़ें तो 15 हजार रुपये की एक प्लेट फ्रेंच फ्राइस। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्या डाल दिया फ्रेंच फ्राइस में जो 15 हजार रुपये कीमत रख दी?

इसका जवाब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारियों ने दिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के मुताबिक इस फ्रेंच फ्राइज़ को बनाने के लिए महंगे और हाई क्वालिटी के आलू के का इस्तेमाल किया गया है। Vintage 2006 शैंपेन, जे ली ब्लैंक फ्रेंच शैंपेन विनेगर, ट्रफल सॉल्ट, ट्रफल ऑयल, खास किस्म की चीज़, बटर के साथ-साथ 23 कैरेट के एडिबल गोल्ड की डस्टिंग की जाती है।

यह भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ से भी ज्यादा अमीर है इंफोसिस के नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता

इसके अलावा इसमें ऑर्गेनिक जर्सी गायों से प्राप्त 100 प्रतिशत ग्रास फेड क्रीम का इस्तेमाल किया गया है। इतनी खासियत के बाद ही ये रिकॉर्ड होल्ड फ्रेंच फ्राइज़ तैयार होती है। इस स्पेशल फ्रेंच फ्राइज को खाने के लिए खास तरह का मोर्ने सॉस भी बनाया गया। इस फ्रेंच फ्राइज को किसी साधारण प्लेट में नहीं बल्कि बैकरेट क्रिस्टल अरबीस्क प्लेट पर परोसा गया।

दिलचस्प बात ये है इसी रेस्टोरेंट में सबसे महंगी डेज़र्ट भी परोसी जाती है, जिसकी कीमत $25,000 यानि 19 लाख रुपये रखी गई है। अब इन डिशेज़ की कीमत आसमान क्यों छूती है, ये तो रेस्टोरेंट ही बता सकते हैं लेकिन इन्हें अपने स्वाद से ज्यादा पहचान ऊंची कीमत की वजह से मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: जहरीले सांप को लड़की ने किया एक नहीं बल्कि दो बार Kiss, वीडियो देख आप रह जाएंगे हैरान

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़