31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार, कई नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कथित तौर पर हुई बैठक के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला हुआ है।

2 min read
Google source verification
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार, कई नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार, कई नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

पंजाब की आम आदमी पार्ची (आप) सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। आप द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के 3 महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडलविस्तार होगा। बताया जा रहा है की इस दौरान 5 या 6 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार शाम 5 बजे होगा।

जानकारी के अनुसार पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र भेजकर सोमवार शाम को शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय मांगा गया है। मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 या 16 हो जाएगी। इस समय पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 9 है। वहीं दूसरी तरफ कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता हैं।

शुक्रवार को दिल्ली में सीएम भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कथित तौर पर हुई बैठक के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला हुआ है। तीन घंटे चली इस बैठक में जिन लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जाना है उनके नामों पर चर्चा हुई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास में घुसा शख्स, गिरफ्तार

बताया जा रहा है कैबिनेट विस्तार में एक महिला विधायक को मंत्री पद दिया जाएगा। मान कैबिनेट में अभी एक मात्र महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर हैं। सूत्रों के मुताबिक जिन पांच विधायको को कैबिनेट में मंत्री पद दिया जा सकता है उनमें डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, और अनमोल गगन मान शामिल हैं। ये सभी विधायक पंजाब में लगातार दूसरी बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर जनता द्वारा विधायक चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में BJP नेताओं ने पकड़ा 'जासूस', दस्तावेज की ले रहा था फोटो


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग