2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Lok Congress: कैप्टन ने किया अपनी पार्टी के नाम का ऐलान, सोनिया गांधी को भेजा 7 पन्नों का इस्तीफा

Punjab Lok Congress. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी का नाम 'पंजाब लोक कांग्रेस' होगा, हालांकि अभी इसे चुनाव आयोग से मंजूरी नहीं मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 2 Nov 2021, 8:02 PM IST

Punjab Lok Congress, Amarinder Singh announces name of his new party

Punjab Lok Congress, Amarinder Singh announces name of his new party

नई दिल्ली। Punjab Lok Congress. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सात पन्नों का इस्तीफा भेज दिया है। इसके साथ ही कैप्टन ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी का नाम 'पंजाब लोक कांग्रेस' होगा, हालांकि अभी इस नाम को चुनाव आयोग से मंजूरी मिलनी बाकी है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है। अब देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस में से भी कोई नेता नई पार्टी में कैप्टन के साथ आता है। बता दें कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के कैप्टन की नई पार्टी में साथ आने की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। वहीं कैप्टन ने राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा संग हाथ मिलाने की भी बात कह दी थी। पूर्व सीएम का कहना है कि पंजाब के लोगों का हित उनके लिए सबसे पहले है, जो पंजाब के विकास की बात करेगा मैं उसके साथ हूं।

सिद्धू पर लगाए थे कई आरोप
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ ही दिनों पहले पंजाब सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर चर्चा कर इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी जमकर निशाना साधा था। कैप्टन ने कहा कि अगर कांग्रेस ने सिद्धू को सीएम बनाया तो मैं इसका पुरजोर विरोध करूंगा।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने हेटर्स को लेकर विराट कोहली से की ये अपील

मीडिया से बात करते हुए कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के साथ संबंध हैं और ऐसे शख्स को पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य की जिम्मेदारी देने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़